कपिल शर्मा को शादी पर सारा अली खान की चुटकी लेनी पड़ी भारी, एक्ट्रेस ने कॉमेडियन को कर दिया रोस्ट
नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 का दूसरा आने वाला है। इस एपिसोड मेट्रो...इन दिनों की स्टार कास्ट बतौर गेस्ट नजर आएगी। जिसमें अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख के साथ निर्देशक अनुराग बसु भी काउच पर नजर आएंगे।
इस एपिसोड में हंसी के साथ रोस्ट सेशन भी होगा। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर को उनकी डेट्स के बारे में मज़ाकिया अंदाज़ में पूछते हुए, कपिल शर्मा ने एक मजेदार पैटर्न बनाय। उन्होंने कहा, "तो दोस्तों आपको मजेदार चीज बताता हूं, आप सब ने नोटिस तो किया होगा, फितूर में आदित्य ने कैटरीना के साथ काम किया, उनकी शादी हो गई। सड़क 2 में इन्होंने आलिया के साथ काम किया, आलिया की शादी हो गई। नाईट मैनेजर में इन्होंने शोभिता के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। तो सारा....इसके बाद?"

तभी सारा अली खान ने करारा जवाब दिया, "मैंने रणवीर के साथ काम किया उसकी शादी हो गई। वरुण के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। विक्रांत के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। विक्की के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। तो एक्चुअली बचना तो आदि को चाहिए।" ये बात सुनते ही कपिल कहते हैं ये तो ऊनो रिवर्स हो गया। देखना ये भी है कि आखिर किसकी शादी जल्दी होती है। बता दें, मेट्रो इन दिनों में सारा अली खान ने आदित्य रॉय कपूर के साथ काम किया है। दोनों एक दूसरे के लव इंट्रेस्ट के रोल में हैं। प्रोमो में दोनों की केमेस्ट्री भी अच्छी लग रही है। अब देखना ये है कि फिल्म में लोगों को कितना पसंद आते हैं।
फिल्म मेट्रो इन दिनों 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे अनुराग बसु ने डायरेक्ट की है। फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल है। ये फिल्म भी म्यूजिकल होगी। जिसके गाने प्रीतम ने कंपोज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications