एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, गैंगस्टर रोहित गोदारा–गोल्डी बरार ने दी खौफनाक धमकी

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर कई राउंड फायरिंग हुई है। हमलावरों ने उनके उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित घर को निशाना बनाया। रिपोर्ट की माने तो हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी जिम्मेदारी गैंग्सटर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है।

गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर घटना की जिम्मेदारी ली है। इसमें उन्होंने गोलीबारी करने के पीछे का कारण भी बताया है।

Disha Patni

सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, मैं वीरेंद्र चारण और महेंद्र सारण, भाइयो आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के बरेली के विला नंबर 40 सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि भाईयों, आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है।

पोस्ट में आगे लिखा, इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्या देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे। ये मैसेज सिर्फ इनके लिए है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। हम हमारे धर्म की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक है और उनकी रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है। (ये बात सोशल मीडिया पर वायरल रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के फेसबुक पेज में लिखी हुई हैं, oneindia hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है)

बता दें, दिशा की बहन खुशबू ने कुछ दिनों पहले संत प्रेमानंद महाराज की टिप्पणी का विरोध किया था। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस और उनके परिवार की तरफ से इस घटना पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+