Sohail Khan से अलग होते ही Seema Khan ने इंस्टाग्राम पर बदला नाम, किया अपडेट
सोहेल खान और सीमा खान लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी दायर की है। इस बीच सीमा खान ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदल लिया है।
मुंबई,

सीमा खान ने बदला अपना नाम
सोहेल खान और सीमा खान ने साल 1998 में लव मैरिज की थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि, एक समय ऐसा भी आएगा जब दोनों को अलग होने का फैसला लेना पड़ेगा। दोनों वैसे काफी लंबे समय से अलग रह रहे हैं लेकिन अब दोनों ने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। अब इस फैसले के बाद सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदल लिया है।

सोहेल और सीमा ने की थी लव मैरिज
बता दें कि, शादी से पहले सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में नाम बदलकर 'सीमा किरण सचदेव' कर लिया है। ये नांम उनका शादी से पहले था। बात करें दोनों की शादी की तो दोनों की साल 1998 में लव मैरिज हुई थी। उस समय दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। सोहेल खान से शादी करने के लिए सीमा के घर वाली राजी नहीं थे क्योंकि दोनों का धर्म अलग-अलग था। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने भाग के शादी करने का फैसला किया।

शादी को हो गए 24 साल
शादी को 24 साल हो गए हैं। दोनों के दो बेटे भी हैं निर्वाण और योहान। हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है कि, ये दोनों बच्चे किसके साथ रहेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला लिया है। इससे पहले, सीमा ने सोहेल खान के साथ अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में ईटाइम्स को बताया था और कहा था कि, "मैं सिंगल, फुटलूज और फैंसी फ्री हूं।"

कई समय से चल रही थी अनबन
पिछले हफ्ते ही सीमा और सोहेल खान को ईटाइम्स के एक पपाराजी ने बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में देखा था। मिली जानकारी के मुताबिक, सोहेल खान और सीमा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। साल 2017 से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications