सीमा हैदर ने बंद कमरे में देवर के साथ की ऐसी हरकत, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो, अब क्या कहेंगे पति सचिन मीणा?
Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में आईं सीमा हैदर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस बार वजह उनकी लव स्टोरी नहीं बल्कि एक ऐसा वीडियो है जिसे देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सीमा हैदर के लेटेस्ट वीडियो ने काटा बवाल
खास बात ये है कि सीमा हैदर का ये वीडियो उस वक्त सामने आया है जब पति सचिन मीणा उनके साथ नजर नहीं आ रहे हैं। आखिर इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

इंटरनेट पर छाया सीमा हैदर का डांस वीडियो
-सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर भारत आई हैं, तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह पाकिस्तान की आलोचना करती दिखती हैं तो कभी भारत और यहां की संस्कृति की तारीफ करती नजर आती हैं।
-सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की हर एक्टिविटी पर लोगों की नजर रहती है और यही वजह है कि उनका नया वीडियो भी देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
देवर संग जमकर ठुमके लगाती दिखीं सीमा हैदर
-आपको बता दें कि जल्द ही सीमा हैदर छठी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया था जिसके वीडियो वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
-इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल क्लिप में सीमा हैदर नीले रंग का सूट पहने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'पल पल ना माने टिंकू जिया' पर अपने देवर के साथ ठुमक-ठुमक कर डांस करती नजर आ रही हैं।
सचिन मीणा की गैरहाजिरी पर उठे सवाल
वीडियो में सीमा हैदर के पति सचिन मीणा की मौजूदगी न होने की वजह से लोगों का ध्यान इस ओर और ज्यादा गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स को सीमा हैदर का अपने देवर के साथ इस तरह डांस करना रास नहीं आया है और उन्होंने कमेंट सेक्शन में नाराजगी जाहिर की है।
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं सीमा हैदर
वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सीमा हैदर की ऐसी हरकतों की वजह से ही गुलाम ने इसे छोड़ा था। दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है- ये कभी सुधरने वाली नहीं है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे सामान्य पारिवारिक पल बताकर सीमा का सपोर्ट करते नजर आए हैं।
एक बार फिर सुर्खियों में हैं सीमा हैदर
सीमा हैदर की जिंदगी हर दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती है। चाहे वह उनकी प्रेम कहानी हो बयानबाजी या फिर वायरल वीडियो। सीमा हैदर चर्चा में रहना अच्छी तरह से जानती हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर सीमा हैदर या उनके पति सचिन मीणा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications