श्रीदेवी की मौत का खुला राज, जानिए उस रोज होटल में क्या-क्या हुआ था?

Boney Kapoor On Sridevi Death: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। हालांकि साल 2018 में अचानक ही उनकी मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई के एक बड़े होटल के बाथरुम के बाथटब में उनका शव बरामद हुआ था। वहीं पत्नी श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद से बोनी कपूर ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है।

बोनी कपूर ने खोला श्रीदेवी की मौत का राज
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने बताया है कि श्रीदेवी बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट लेती थीं, जिसमें नमक बिल्कुल नहीं होता था। इस कारण श्रीदेवी कभी-कभी ब्लैकआउट भी हो जाती थीं। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो रहता था। बोनी कपूर ने उस घटना का जिक्र भी किया, जो साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन ने उन्हें बताया था। तब श्रीदेवी शूटिंग सेट पर बेहोश होकर गिर गई थीं और इस हादसे में उनका दांत भी टूट गया था।

sridevi

बोनी कपूर का हुआ था लाई डिटेक्टर टेस्ट
द न्यू इंडियन को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी की मौत को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- वह नैचुरल नहीं बल्कि एक्सिडेंटल डेथ थी। श्रीदेवी की मौत के बाद मुझे लाई डिटेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ा था। इसके अलावा भी बहुत सारी ऐसी चीजों से गुजरना पड़ा, जिनकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बोनी कपूर ने कहा- मैंने श्रीदेवी की मौत के बारे में बात न करने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी।

श्रीदेवी हो जाती थीं ब्लैकआउट का शिकार
बोनी कपूर ने बताया- जिस वक्त श्रीदेवी की मौत हुई, उस वक्त भी वह बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट पर चल रही थीं। वह अक्सर भूखी रहती थीं। वह बढ़ती उम्र में भी यंग दिखना चाहती थीं और इसके लिए डाइट करती थीं। वह चाहती थीं कि उनकी अच्छी शेप बनी रहें, ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखें। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई थी और डॉक्टर कहते रहते थे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है।

शूटिंग सेट पर बेहोश हो गई थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर ने एक घटना का भी जिक्र किया जिसके बारे में उन्हें साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन ने बताया था। बोनी कपूर ने कहा- एक शूट के दौरान श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश हो गई थीं। बाद में जब उनकी मौत हो गई तो नागार्जुन घर आए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह फिर से क्रैश डाइट पर थीं और शूटिंग सेट के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गई थीं। इस घटना में उनका दांत टूट गया था।

क्रैश डाइट पर ही रहती थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर ने बताया- श्रीदेवी अपने एक्टिंग करियर के शुरुआत से ही स्ट्रिक्ट और क्रैश डाइट पर रहती थीं। श्रीदेवी ने अपने खाने में नमक का इस्तेमाल मना कर रखा था। हो सकता है यही चीज उनके लिए बेहद गंभीर और जानलेवा बन गई हो। आपको बता दें कि 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण एक्सिडेंटल ड्राउनिंग बताया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+