विक्की कौशल-सारा अली खान की फिल्म का दूसरा गाना हुआ रिलीज, प्यार में डूबा ये कपल

Tere Vaaste Song: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है जिसमें सारा अली खान और विक्की कौशल रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

sara ali khan

Tere Vaaste Song: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विक्की कौशल और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल ये दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में दोनों अपनी मूवी के प्रमोशन के लिए राजस्थान के जयपुर पहुंचे थे। वहां दोनों ने खूब मस्ती की। साथ ही गांव में जाकर देसी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इसी बीच इन दोनों की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

'तेरे वास्ते' गाने ने मचाई धूम
इस फिल्म का पहला गाना 'फिर और क्या चाहिए' पहले रिलीज हो चुका है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब इसका दूसरा गाना, 'तेरे वास्ते' भी रिलीज कर दिया गया है जिसका म्युजिक वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल होने लगा है। इस नए गाने को चार सिंगर्स ने मिलकर गाया है। वहीं इस गाने में सारा अली खान और विक्की कौशल की केमिस्ट्री भी जबरदस्त दिखाई दे रही है।

4 सिंगर्स ने मिलकर गाया है गाना
'तेरे वास्ते' गाने को वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। ये एक रोमांटिक गाना है जिसे रिलीज होने के बाद से ही लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो की शुरुआत ही फिल्म के किरदारों के नाम से होती है। देखें गाना-

गाने में नजर आया सारा और विक्की का रोमांस
इस वीडियो में लिखा हुआ है कि ये 'कपिल और सौम्या के सपनों की दुनिया' है। इस गाने के वीडियो में 'कपिल' उर्फ विक्की और 'सौम्या' उर्फ सारा एक साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स भी दिखाए गए हैं। इस गाने के वीडियो को रिलीज होने के कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल गए थे और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

2 जून को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल और सारा अली खान एकदम सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर हैं। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की बनाई गई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' आगामी 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+