Sayaji Shinde: सयाजी शिंदे अस्पताल में भर्ती, सीने में उठा था दर्द, हार्ट सर्जरी के बाद जानें क्या है हालत

Sayaji Shinde Hopspitlised: बॉलीवुड से लेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर सयाजी शिंदे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद सयाजी शिंदे के फैंस काफी परेशान हो गए हं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद महाराष्ट्र के सतारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सयाजी शिंदे अस्पताल में भर्ती
फिलहाल सयाजी शिंदे के हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सयाजी शिंदे को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उनके परिजनों ने सतारा अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच करने पर डॉक्टरों को उनके हार्ट को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में रुकावट का पता चला है।

Sayaji Shinde

सयाजी शिंदे की एंजियोप्लास्टी की गई
इस बात का पता चलने के बाद ही डॉक्टरों ने सयाजी शिंदे की एंजियोप्लास्टी की है। ऑपरेशन के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। वहीं इस मामले में डॉक्टर ने बताया है कि सयाजी शिंदे कुछ दिन पहले अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्होंने रूटीन चेकअप के तौर पर कुछ टेस्ट भी कराए थे। इसमें उनके ईसीजी में कुछ बदलाव देखे गए थे।

सयाजी के सीने में उठा था दर्द
डॉक्टरों की मानें तो सयाजी के हार्ट के एक छोटे से हिस्से में कम हलचल महसूस हो रही थी। इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई, जिससे पता चला कि उनकी तीन रक्त धमनियों में से एक में 99 फीसदी रुकावट है। इसका पता चलते ही तुरंत उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल खबर है कि सयाजी शिंदे की हालत अब स्थिर है। साथ ही उन्हें आज यानी 13 अप्रैल 2024 को अस्पताल से छुट्टी मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

कई भाषाओं की फिल्मों में किया है काम
आपको बता दें कि सयाजी शिंदे ने बॉलीवुड से लेकर मराठी इंडस्ट्री समेत अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी दमदार काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई हैं। उन्होंने कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

सयाजी ने खुद वीडियो बनाकर दिया हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड की 'शूल', 'दबंग', 'सिंघम' जैसी फिल्मों में लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। जानकारी के अनुसार सयाजी शिंदे ने खुद एक वीडियो जारी कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। क्लिप में अभिनेता स्वस्थ्य नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+