'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं', CJP प्रवक्ता सौरव दास ने BJP MP कंगना रनौत से क्या कहा? कुरेदे पुराने जख्म
Saurav Das On Kangana Ranaut: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को उत्पात मचाने वाला इवेंट बताया था। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रही यंग छात्राओं को गटर छाप, भ्रष्ट, ड्रग्स लेने, शराब पीने और कई मर्दों से संबंध रखने वाली बताया था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने जेन-जी और सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल लोगों को खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी।
कंगना रनौत और सौरव दास के बीच शुरू हुई कैसी लड़ाई?
कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को भी निशाने पर लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सौरव को बेकार और बेरोजगार कहा था। वहीं सौरव दास ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि कंगना रनौत को खुद उनकी ही पार्टी के लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते, तो Gen Z या युवा पीढ़ी क्यों गंभीरता से लेगी।

सौरव दास ने कंगना रनौत से कह दी ऐसी बात
सौरव दास ने अब एक बार फिर कंगना रनौत को घेर लिया है। उन्होंने कहा- मैं सुपरस्टार ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं इसलिए कंगना रनौत मुझे लेकर एक्साइडेट हैं। आपको बता दें कि एक समय पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन रिलेशनशिप में थे। ऐसे में अब सौरव दास ने ऋतिक रोशन का नाम लेते हुए एक्ट्रेस पर पलटवार कर दिया है।
सौरव ने कहा- मौं यंग ऋतिक रौशन जैसा दिखता हूं
-कंगना रनौत के बयान पर सौरव दास ने 'मोजो स्टोरी' को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि आखिर क्यों कंगना रनौत उन्हें निशाना बना रही हैं। सौरव दास ने कहा- मेरे एक दोस्त ने बताया है कि शायद कंगना रनौत इसलिए मेरी जान के पीछे पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ा बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।
-सौरव दास ने आगे कहा- निजी तौर पर मेरे मन में कंगना रनौत के खिलाफ कोई बात नहीं है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह शांति से मुझसे बातचीत करें। सौरव आगे कहते हैं- अब लोग आपस में किसी समस्या को लेकर बात नहीं करते हैं। मुद्दे पर चर्चा और बहस अब कम हो चुकी है। हमें एक-दूसरे के साथ मर्यादा से बात करनी चाहिए। वहीं सौरव ने कंगना रनौत को सलाह दी कि वह अपने शब्दों का चयन बहुत सोच समझकर करें।
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद
-कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद बॉलीवुड के इतिहास के सबसे बड़े और चर्चित विवादों में से एक है, जिसकी शुरुआत जनवरी 2016 में हुई थी। ये विवाद एक कथित लव अफेयर, सार्वजनिक बयानों और कानूनी नोटिसों के इर्द-गिर्द घूमता है।
-आपको बता दें कि कंगना रनौत का दावा था कि फिल्म 'काइट्स' (2010) और 'क्रिश 3' (2013) की शूटिंग के दौरान उनका और ऋतिक रोशन का अफेयर था। उन्होंने ये भी दावा किया था कि ऋतिक रोशन ने साल 2014 में पेरिस में उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था।
-जनवरी 2016 में मीडिया रिपोर्ट्स में अफवाह उड़ी थी कि ऋतिक रोशन के कहने पर कंगना रनौत को फिल्म 'आशिकी 3' से बाहर कर दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए ऋतिक रोशन को अपना 'सिली एक्स' कह दिया था।
-आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने हमेशा कंगना के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से साफ इनकार किया है। वहीं 'सिली एक्स' वाले बयान से नाराज होकर ऋतिक रोशन ने कंगना को एक कानूनी नोटिस भेजा था और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। वहीं कंगना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था और इसे अपनी आवाज दबाने की कोशिश बताया था।
-इसके बाद ऋतिक रोशन ने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत उन्हें लगातार परेशान कर रही थीं और उन्होंने साल 2013 से 2014 के बीच ऋतिक रोशन को 100 से ज्यादा ईमेल भेजे थे। ऋतिक रोशन का कहना था कि कंगना रनौत असल में उनके किसी बहरूपिया से बात कर रही थीं, जिसने ऋतिक के नाम की फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी। वहीं कंगना का आरोप था कि ऋतिक ने खुद उनका अकाउंट हैक किया था।
-इसके बाद ऋतिक रोशन ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की थी, जिसे बाद में साल 2020 में मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) को ट्रांसफर कर दिया गया था। पुलिस को इस मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले जिसके चलते केस को बिना किसी नतीजे के बंद कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
