सौम्या टंडन ने पति के साथ शेयर की तस्वीर, रील लाइफ हस्बैंड विभूति ने किया कमेंट, लोगों ने शुरू कर दी खिंचाई

मुंबई, 6 अगस्त: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन आमतौर पर निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो बच्चों या पति की तस्वीर शेयर नहीं करती हैं। यूजर्स ने लगातार उनको घेरा तो आखिर उन्होंने पति के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं में अनीता भाभी के रोल से मशहूर सौम्या की पति के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Recommended Video

    सौम्या टंडन ने पति के साथ शेयर की तस्वीर, रील लाइफ हस्बैंड विभूति ने किया कमेंट
    इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

    इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

    सौम्या टंडन ने अपने पति सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सौम्या टंडन और देवेंद्र की ये पुरानी तस्वीर है। फोटो में सौम्या को नीले-लाल लहंगे में जबकि सौरभ ने नेवी ब्लू सूट पहने दिख रहे हैं।इस इस तस्वीर पर भाभी जी घर पर हैं में सौम्या के पति विभूति मिश्रा का रोल करने आसिफ शेख ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों एक साथ अच्छे लग रहे हैं। कई और लोगों ने भी तस्वीर पर कमेंट कर उनकी तारीफ की। कई लोगों ने तो मजाक में ये भी लिखा कि आपके पति को बहुत अच्छे हैं फिर इतना छुपाकर क्यों रखती हैं।

    मेरे पति को लाइमलाइट पसंद नहीं

    मेरे पति को लाइमलाइट पसंद नहीं

    सौम्या ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, मैं आमतौर पर अपने परिवार की निजी तस्वीरें शेयर नहीं करती, दूसरा कारण यह है कि मेरे पति को तस्वीरें क्लिक कराना ही पसंद नहीं है। बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं अपने पति के साथ तस्वीर क्यों साझा नहीं करती। इसलिए ये तस्वीर शेयर कर रही हूं। मुश्किल से ये वक्त मिला था जब वह किसी अवसर पर एक तस्वीर क्लिक करने के लिए तैयार हुए थे।

    15 साल से साथ हैं सौम्या और सौरभ

    15 साल से साथ हैं सौम्या और सौरभ

    सौम्या और सौरभ करीब 15 साल से साथ हैं। 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों का एक बच्चा है, जिसका जन्म जनवरी 2019 में हुआ था। सौम्या ने कभी भी अपनी शादी या बच्चे को लेकर कोई बात नहीं की है। वो कहती हैं कि वह नहीं चाहती कि उनके निजी जीवन पर बात हो। सौम्या को हिट टीवी कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं ये काफी नाम मिला है। सौम्या ने कई साल काम करने के बाद पिछले साल ये शो छोड़ दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+