दीपेश के निधन के 2 दिन बाद बेटे संग मंदिर पहुंचीं सौम्या टंडन, लिखी ये इमोशनल पोस्ट

दीपेश के निधन के 2 दिन बाद बेटे संग मंदिर पहुंचीं सौम्या टंडन, लिखी ये इमोशनल पोस्ट

मुंबई, 25 जुलाई: टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाली मलखान और टीका की जोड़ी अब टूट गई है। शनिवार को क्रिकेट खेलते वक्त हम सबके प्यारे मलखान यानी अभिनेता दीपेश भान का अचानक निधन हो गया। इस शो में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आशिफ शेख ने बताया कि दीपेश भान का निधन ब्रेन हेमरेज की वजह से हुआ है। वहीं, शो में भाबी जी का रोल करने वालीं अभिनेत्री सौम्या टंडन भी दीपेश के निधन से सदमे में हैं और सोमवार को अपने बेटे मिरान को लेकर मंदिर पहुंचीं।

'खुशी को अनुभव करने का सिर्फ यही तरीका है'

'खुशी को अनुभव करने का सिर्फ यही तरीका है'

अभिनेत्री सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे मिरान के साथ मंदिर में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपके पास जो कुछ भी है, उसके प्रति आभारी रहें। कृतज्ञता का भाव बनाए रखें। खुशी को अनुभव करने का सिर्फ यही तरीका है।' इसके साथ ही सौम्या टंडन ने हैशटैग के साथ मन की स्थिति बताते हुए कुछ शब्द लिखे हैं।

खबर सुनकर तुरंत दीपेश के घर पहुंचीं थी सौम्या

खबर सुनकर तुरंत दीपेश के घर पहुंचीं थी सौम्या

सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने सफेद रंग के सलवार कमीज पहने हुए हैं, जबकि उनके बेटे ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है। आपको बता दें कि दीपेश भान के निधन की खबर सुनने के तुरंत बाद सौम्य टंडन उनके घर पहुंची थीं। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, सौम्या ने बताया कि जब वो उनके घर पहुंची तो माहौल बहुत ज्यादा गमगीन था और अंतिम विदाई से पहले दीपेश के भाई का इंतजार किया जा रहा था।

'वो सबकुछ मेरी आखों के सामने से अभी तक हटा नहीं'

'वो सबकुछ मेरी आखों के सामने से अभी तक हटा नहीं'

सौम्या टंडन ने बताया, 'वो सबकुछ मेरी आखों के सामने से अभी तक हटा नहीं है। हम में से किसी को यकीन नहीं था कि दीपेश हमें छोड़कर चले गए हैं। 'भाबीजी घर पर हैं' की पूरी टीम और क्रू मेंबर वहां मौजूद थे। सभी लोग दोपहर करीब 12:30 बजे दीपेश के घर पहुंच गए और अंतिम संस्कार होने तक वहीं रुके। मैं इस खबर से अंदर तक हिल गई हूं।'

'लाइफ को यूं पलभर में बिखरेते देखना बहुत दुखदाई है'

'लाइफ को यूं पलभर में बिखरेते देखना बहुत दुखदाई है'

दीपेश की यादें शेयर करते हुए सौम्या टंडन ने कहा, 'दीपेश की पत्नी और उनके डेढ़ साल के बेटे की लाइफ को यूं पलभर में बिखरेते हुए देखना बहुत ज्यादा दुखदाई है। बहुत क्रूर और दिल को तोड़ने वाले पल हैं ये। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। जिन लोगों को मैं जानती हूं, उनमें दीपेश सबसे ज्यादा दयालु और सबसे अच्छे इंसान थे। सही मायनों में वो एक रत्न थे।'

आसिफ ने बयां किए दीपेश के आखिरी पल

आसिफ ने बयां किए दीपेश के आखिरी पल

आपको बता दें कि दीपेश भान का शनिवार सुबह उस वक्त निधन हो गया, जब वो अपनी सोसाइटी के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आशिफ शेख ने दीपेश ने बताया कि दीपेश का निधन ब्रेन हेमरेज की वजह से हुआ है। आशिफ ने यह भी बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान जब दीपेश अपनी कैप उठाने के लिए नीचे झुके तो वहीं गिर पड़े और उनकी आंखों से खून निकल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+