सतीश शाह ने इस महिला को किया था आखिरी WhatsApp मैसेज, मौत से ढाई घंटे पहले ये क्या लिख दिया था?

Satish Shah Last WhatsApp Message: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सतीश शाह के निधन ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया है। अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार ह्यूमर के लिए जाने जाने वाले सतीश शाह के जाने से हर किसी की आंखें नम हैं।

सतीश शाह को लेकर रत्ना पाठक शाह का बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि गत 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल के सतीश शाह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब सतीश शाह की मौत के बाद उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Satish Shah

मौत से ढाई घंटे पहले सतीश शाह ने भेजा था ऐसा मैसेज

रत्ना पाठक शाह ने बताया है कि सतीश शाह से उनकी मौत से करीब ढाई घंटे पहले बात हुई थी और वो भी उनके चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में। उस समय किसी को पता ही नहीं था कि थोड़ी देर बार इस शख्स की मौत हो जाएगी।

सतीश शाह ने आखिरी बार किया था ऐसा व्हाट्सऐप चैट

-इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में रत्ना पाठक शाह ने बताया कि गत 25 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:57 बजे सतीश शाह ने उन्हें व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजा था। उसमें लिखा था- मेरी उम्र की वजह से मुझे अक्सर एडल्ट समझ लिया जाता है।

-रत्ना पाठक को सतीश शाह का ये मैसेज देखकर हंसी आ गई थी और उन्होंने तुरंत 2 बजकर 14 मिनट पर उन्हों रिप्लाई देते हुए लिखा था- ये आपके लिए बिल्कुल सही है। कौन जानता था कि यही दोनों के बीच की आखिरी बातचीत होगी।

दो घंटे बाद आई मौत की दुखद खबर

-रत्ना पाठक शाह ने बताया कि बमुश्किल दो घंटे बाद यानी दोपहर 3:49 बजे प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया का मैसेज आया जिसमें लिखा था- सतीशभाई नहीं रहे। ये सुनकर एक्ट्रेस को यकीन नहीं हुआ था।

-रत्ना पाठक शाह ने कहा कि सतीश शाह हमेशा जिंदगी को पूरे दिल से जीते थे। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। उनकी मौत ने सबको अंदर तक हिलाकर रख दिया है।

मौत से पहले एक्टर ने कई लोगों को भेजे थे मजेदार मैसेजेस

रत्ना पाठक शाह ने ये भी बताया है कि सतीश शाह ने उस दिन कई दोस्तों को इसी तरह के ह्यूमरस मैसेजेस भेजे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद वो सबको हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।

हार्ट अटैक बना मौत की असली वजह

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में कहा गया था कि सतीश शाह का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ है लेकिन टीवी के पॉपुलर शो साराभाई वर्सेस साराभाई फेम एक्टर राजेश कुमार ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया था कि एक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

-राजेश कुमार ने कहा था- सतीश शाह को किडनी की परेशानी थी लेकिन असल में उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वो घर पर थे, लंच कर रहे थे और अचानक सब खत्म हो गया।

'साराभाई वर्सेस साराभाई' से घर-घर में बनाई थी पहचान

-सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में निभाए किरदार से काफी तारीफ मिली थी। हालांकि उन्हें असली पॉपुलैरटी फेमस टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के किरदार से मिली थी।

-सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग, व्यंग्यपूर्ण संवाद और सहज अभिनय ने इस किरदार को दर्शकों के दिलों में अमर बना दिया। आज भी उनके कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+