Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'प्लीज ऐसा खेल ना खेलो', विकास मालू के बचाव में सतीश कौशिक की पत्नी, 15 करोड़ पर क्या कहा?

Satish Kaushik केस में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। अब उनकी पत्नी ने विकास मालू का बचाव किया है।

Satish Kaushik

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक की मौत से इंडस्ट्री सदमे में हैं। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत प्राकृतिक लग रही थी, लेकिन हाल ही में इस केस में नया मोड़ आया। एक बड़े बिजनेसमैन विकास मालू की पत्नी सान्वी ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखा। उन्होंने दावा किया कि सतीश कौशिक की मौत एक हत्या है, जिसे विकास मालू ने अंजाम दिया। इसके पीछे 15 करोड़ रुपये का लेन-देन है। हालांकि अब विकास के बचाव में एक्टर की पत्नी शशि कौशिक उतर आई हैं।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शशि कौशिक ने कहा कि उनके पति होली प्रोग्राम में शामिल होने दिल्ली आए थे। उनके और विकास के बीच अच्छे संबंध थे, ऐसे में दोनों में लड़ाई की बात गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि विकास काफी अमीर आदमी हैं, इसलिए ऐसी स्थिति नहीं आई कि उनको सतीश से पैसे लेने पड़ें। सान्वी के आरोप निराधार हैं। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी ये पुष्टि हुई है कि उनकी नशों में 98 प्रतिशत ब्लॉकेज था। साथ ही ब्लड सैंपल में कोई ड्रग्स नहीं मिला।

शशि कौशिक ने आगे सान्वी मालू की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने सब कुछ वेरिफाई कर लिया है, लेकिन वो समझ नहीं पा रहीं कि सान्वी ऐसा आरोप क्यों लगा रहीं। वो उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहीं। उनका कुछ एजेंडा है, वो अपने पति से पैसे लेना चाहती हैं। जिस वजह से वो सतीश को इसमें शामिल कर रहीं। उन्होंने सान्वी से अपील करते हुए कहा कि वो ऐसा खेल ना खेलें। उन्होंने जो शिकायत दर्ज करवाई हैं, उसे वापस ले लें।

satish

सान्वी ने किया था ये दावा
हाल ही में दिल्ली पुलिस के पास सान्वी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसमें उन्होंने दावा किया कि 13 मार्च 2019 को उनकी शादी विकास से हुई थी। कौशिक और उनके पति की दोस्ती थी। वो जब भी दुबई जाते उनके पति से जरूर मिलते। 23 अगस्त 2022 को कौशिक दुबई में उनके घर गए थे, उस वक्त उन्होंने अपने 15 करोड़ रुपये वापस मांगे। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। कौशिक ने साफ कह दिया था कि उनको जल्द से जल्द अपने पैसे वापस चाहिए। इस वजह से विकास उनको रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रहा था। उन्होंने इस केस को दाऊद इब्राहिम से भी जोड़ दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+