सरोजा देवी का 87 की उम्र में निधन, 17 साल की उम्र से शुरू किया था फिल्मी करियर, जानें कैसे हुई मौत

Saroja Devi Death: कोटा श्रीनिवास राव के निधन के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय सिनेमा की महान और प्रतिष्ठित शख्सियत, लिजेंड्री एक्ट्रेस बी सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं।

लिजेंड्री एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 87 की उम्र में बी सरोजा देवी का निधन हो गया है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सरोजा देवी को 'अभिनय सरस्वती' और 'कन्नड़थु पैंगिली' जैसे विशेषणों से सम्मानित किया गया था। सरोजा देवी ने चार भाषाओं, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और हिंदीं, में काम करते हुए 200 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू बिखेरा है।

Saroja Devi Death

17 साल की उम्र में फिल्मी सफर की शुरुआत

-सरोजा देवी ने मात्र 17 वर्ष की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। साल 1955 में रिलीज हुई फिल्म महाकवि कालीदास से उन्होंने इस इंडस्ट्री में एंट्री की थी। हालांकि उन्हें साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म नदोदी मनन से पॉपुलैरिटी मिली थी।

-इस फिल्म में सरोजा देवी ने सुपरस्टार एम जी रामाचंद्रन (एमजीआर) के साथ स्क्रीन शेयर की है। ये फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही बल्कि इसने उन्हें तमिल सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस भी बना दिया था।

पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हो चुकी थीं एक्ट्रेस

-सरोजा देवी को भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण जैसे राष्ट्रीय सम्मान दिए गए थे। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु सरकार का कलाईममणि अवॉर्ड और बैंगलोर यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिली थी।

-सरोजा देवी एक्ट्रेस होने के साथ साथ 53वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की निर्णायक समिति की अध्यक्ष भी रही थीं और उन्होंने कन्नड़ चलचित्र संघ की उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी थीं। साल 1938 में बेंगलुरु में जन्मीं सरोजा देवी, पुलिस अधिकारी भैरप्पा और रुद्रम्मा की चौथी संतान थीं।

-सरोजा देवी के पति श्री हर्षा का निधन साल 1968 में ही हो गया था। 1960 के दशक में उन्होंने साड़ी पहनने के अंदाज, गहनों और हेयरस्टाइल से एक ट्रेंड सेट कर दिया था, जिसे आज भी फैशन की दुनिया में याद किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+