अंबानी के फंक्शन में सारा अली खान ने ऐसा क्या किया, जो बुरी तरह भड़क गए पाकिस्तानी? जानें क्या है मामला
Pakistani trolled Sara Ali khan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। हर रस्म में एक से बढ़कर एक सितारे नजर आए। फिर चाहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बात तो या फिर हॉलीवुड के सितारों की बात। बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी इस शादी में शिरकत की। इस कड़ी में पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान का नाम भी शामिल रहा। सारा की ड्रेस हर फंक्शन में देखने लायक थी। मगर एक ड्रेस के चलते सारा पाकिस्तानियों के निशाने पर आ गईं। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं।
सारा अली खान ने अंबानी परिवार के हर फंक्शन में शानदार ड्रेसेज पहनी थीं। मगर एक अनारकली सूट पहनने के चलते वे पाकिस्तानियों के निशाने पर आ गईं। देखते ही देखते सारा अली खान को पाकिस्तानी लोग ट्रोल करने लगे। ऐसा क्यों, चलिये आपको बताते हैं।

दरअसल, सारा अली खान ने अनंत और राधिका की शादी में सारा अली खान का लुक पूरी तरह से नवाबी था। एक्ट्रेस ने अनारकली सूट पहना हुआ था, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। शादी से सारा के हर लुक की जमकर तारीफ हो रही है। 12 जुलाई के फाइनल फंक्शन वाले दिन के लिए सारा अली खान ने एक मल्टीकलर अनारकली सूट फाइनल किया हुआ था।
सारा का अनारकली सूट आइवरी ऑरगेंजा पिशवा स्टाइल का था, जिसकी नेकलाइन, स्लीव्स और बीच का जो हिस्सा था, उसमें खूबसूरत माओरी एंब्रॉयडरी की गई थी। इस अनारकली सूट के नीचे के हिस्से पर खूबसूरत गुलाबी रंग का टच था और किनारे पर चौड़ा सा गोल्डन बॉर्डर बना हुआ था। इससे एक्ट्रेस का खूबसूरत लुक उभरकर सामने आ रहा था। सारे ने इसपर मल्टी रंग का दुपट्टा कैरी किया हुआ था, जिसपर सिल्वर जरी से काम किया हुआ था।
सारा के आउटफिट की खूब तारीफ हो रही है। दूसरी तरफ लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। सारा को ट्रोल करने वालों में कई सारे पाकिस्तानी लोग भी हैं। इसके पीछे की वजह भी साफ है। दरअसल, सारा अली खान ने जिस डिजाइनर का सूट कैरी किया हुआ था, उसे क्रेडिट नहीं दिया।
सारा अली खान ने इस तस्वीर में हेयर, मेकअप टीम, फोटोग्राफर्स और हेयरस्टाइलिस्ट तक को मेंशन किया है मगर स्टनिंग लहंगे को डिजाइन करने वाले पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर इकबाल हुसैन को मेंशन नहीं किया हुआ है। ऐसे में देखते ही देखते पाकिस्तानी लोगों ने सारा को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications