पेट में जले हुए निशान के साथ स्पॉट हुईं Sara Ali Khan, लेकिन यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा-'ऐसा किया ही क्यों?'

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जामनगर अंबानी के फंक्शन में पहुंची थी। वहां से मुंबई लौटने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनका पेट जल गया है जिससे तमाम फैंस चिंता में आ गए थे। वहीं इस घटना के दो दिन बाद उन्हें इस हालत में स्पॉट किया गया।

सारा अली खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके चोट के घाव साफ नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कहते हुए नजर आईं कि प्रमोशन के दौरान उनका ऐसा हाल हुआ। हालांकि चोट लगने के बावजूद सारा के चेहरे पर क्यूट सी स्माइल थी।

Sara Ali Khan

सारा अली खान का ये वीडियो देखकर कुछ फैंस भड़क गए। फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस के जले हुए निशान देख भावुक होने के जगह उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तो ये दिखाना जरूरी था क्या।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर इतना ही जल गई थी तो डॉक्टर को दिखाना था सबको दिखाना जरूरी है।' एक ने लिखा, 'जब चोट लग गई है तो घर बैठो।'

वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने न्योन कलर के क्रॉप टॉप और प्रिंटेड शॉट्स पहने हुए थे। इस दौरान एक्ट्रेस के पेट पर जले हुए निशान ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सारा बिल्कुल ठीक हैं।

वहीं सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आएंगी। जिसमें पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर और विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+