सारा अली खान पहुंचीं अजमेर शरीफ दरगाह, दीवार पर बांधा धागा-मांगी दुआ, आखिर क्या है कारण

Sara Ali Khan: सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में काफी बिजी नजर आ रही हैं। इसी बीच सारा अली खान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची थीं, जहां उन्होंने दीवार पर धागा बांधा और दुआ मांगी।

sara ali khan

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल सारा अली खान ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया। रेड कार्पेट पर देसी स्टाइल में लंहगा पहनकर उनका वॉक करना लोगों को खूब पसंद आया है। वहीं सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी बीच सारा अली खान गत 21 मई को राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह पर पहुंची थीं। सारा अली खान का अजमेर शरीफ दरगाह पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं सारा अली खान
आपको बता दें कि सारा अली खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। वह इस फिल्म के लीड हीरो विक्की कौशल के साथ मूवी के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। ये फिल्म आगामी 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी सिलसिले में विक्की कौशल और सारा अली खान गत 20 मई को जयपुर पहुंचे थे। दोनों को जयपुर के लिए रवाना होते समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

दरगाह की दीवार पर सारा ने बांधा धागा
फिलहाल सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जयपुर के प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने के बाद सारा अपनी आने वाली फिल्म के लिए हुआ मांगने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची हैं। इस वीडियो में सारा अली खान मिंट ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दुपट्टे से सिर को ढक रखा था और सनग्लास भी पहन रखे थे।

सारा ने अपनी फिल्म के लिए मांगी दुआ
एक पैपराजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सारा अली खान अजमेर शरीफ दरगाह की दीवार पर धागा बांधते और दुआ मांगती नजर आ रही हैं। दरगाह परिसर के अंदर जाते ही कई फैंस को सारा के आसपास देखा गया। सारा अली खान के साथ उनके बॉडीगार्ड्स भी अंदर पहुंते थे। एक तस्वीर में सारा अपनी फिल्म रिलीज से पहले हाथ जोड़कर दुआ मांगती नजर आ रही हैं।

अपनी मां के साथ भी दरगाह पहुंची थीं सारा
सारा अली खान को अक्सर कई मौकों पर मंदिरों और दरगाहों पर जाते हुए देखा जाता है। इससे पहले साल 2021 में सारा ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ अजमेर शरीफ दरगाह का दौरा किया था। उस समय एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी उनके पहनावे में जुड़ गई थी। हालांकि उन तस्वीरों में कोविड के प्रकोप के बीच सुरक्षा एहतियात के कारण दोनों ने फेस मास्क भी पहने हुए थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा था- जुम्मा मुबारक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+