सारा अली खान के साथ हुआ बड़ा हादसा, जल गया शरीर का ये अंग, वीडियो में दिखाई ऐसी बुरी हालत कि......

Sara Ali Khan Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि उस हादसे में सारा अली खान का पेट जल गया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपनी पूरी आपबीती बताई है। साराअली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सारा अली खान के साथ हुआ बड़ा हादसा
आपक बता दें कि सारा अली खान इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'मर्डर मुबारक' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इन्हीं दोनों फिल्मों के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान के साथ एक दुखद घटना घटी है। हादसे में सारा का पेट जल गया है। हालांकि इसके बावजूद वह प्रमोशन में जुटी रहीं और जो कुछ भी हुआ, उसे हल्के मूड में लिया।

Sara Ali Khan

सारा अली खान की टीम घबरा गई है
सारा अली खान के साथ हुई इस घटना के बाद से उनकी टीम काफी घबरा गई है। आपको बता दें कि सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कविता के अंदाज में अपने पेट जलने की घटना लोगों को बता रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मेकअप रूम में हैं। उनके पेट के जले हुए हिस्से पर दवाई लगी हुई है।

सारा अली खान ने बताया कैसे जला पेट
वीडियो में सारा अली खान बोल रही हैं- जब आप कर रहे हो दो फिल्मों का प्रमोशन, हो जाता है ऐसा कमोशन। अब क्या करें, जल गया मेरा पेट, हो गई मैं लेट और सबको करना पड़ा वेट। सारा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि उन्हें सबक मिल गया है। बस यही कह सकती हैं कि किस्मत खराब थी।

लोगों ने कमेंट कर पूछा सारा का हाल
सारा अली खान का ये वीडियो देखने के बाद से लोग उनका हाल पूछ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सारा की बुआ सबा पटौदी ने भी सारा के लिए लिखा है- झरना एक स्टार है। उम्मीद है ज्यादा नहीं जला होगा। अपना ख्याल रखो। तुम्हारे जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। प्रमोशन के लिए शुभकामनाएं। 'मर्डर मुबारक' देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन'
आपको बता दें कि सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित कहानी है, जिसमें सारा उस ऊषा नाम की एक स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में है, जिसने अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान छुपकर रेडियो चलाया था। ये फिल्म आगामी 21 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकेगा।

15 मार्च को रिलीज होगी 'मर्डर मुबारक'
वहीं, सारा अली खान की दूसरी अपकमिंग फिल्म 'मर्डर मुबारक' आगामी 15 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में सारा के साथ साथ पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया, टिस्का चोपड़ा और संजय कपूर भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+