सारा अली खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया किससे करेंगी शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। इन एक्टर्स में एक नाम कार्तिक आर्यन का भी है। दोनों ने अपनी फिल्म लव आजकल 2 के दौरान एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इस कपल की लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

शादी को लेकर सारा का खुलासा
E24 की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि वे ऐसे इंसान से शादी करेंगीं, जो उनकी मां अमृता सिंह के साथ शिफ्ट होने के लिए तैयार होगा। इस बात से सारा का अपनी मां के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है।

मां को लेकर क्या बोलीं सारा?
सारा का कहना है किसी भी चीज के लिए, मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने की। कहीं भी भाग जाओ, घर तो वहीं जाना है, रोज मैं उनसे दूर भागने की बात भी नहीं कर सकती। वह मेरा घर है, मैं जहां भी जाऊंगी वो वहां होगी।

मां के साथ रहती हैं सारा
बताते चलें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बाद सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं। सैफ अली खान ने साल 1991 में खुद से 12 साल बड़ी अमृता से शादी की थी। दोनों के तलाक के वक्त सारा अली खान सिर्फ 9 साल की थीं और उनके भाई इब्राहिम अली खान की उम्र 3 साल थी।

सारा का अपनी मां के साथ है खास जुड़ाव
सारा अली खान अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं। वे अपनी मां के काफी करीब भी हैं। इस बात का अंदाजा एक्ट्रेस के शादी को लेकर किए सवाल के जवाब से भी लगाया जा सकता है।

इन फिल्मों में दिखेंगीं सारा
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्ट्रेस जल्द ही विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की फिल्म में दिखाई देगीं। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसके अलावा सारा जल्द ही विक्रांत मैसी के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications