Video: सारा अली खान ने फ्लाइट में किया ऐसा कांड, गुस्से में एयर होस्टेस के साथ कर दी ऐसी हरकत

Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तरफ उनके बर्ताव की चर्चा हो रही है। अपनी सादगी के लए मशहूर सारा अली खान ने फ्लाइट में एक ऐसी हरकत कर दी है जिसके चलते इस समय वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

फ्लाइट में सारा अली खान ने दिखाया गुस्सा
सारा अली खान को अक्सर पैपराजी और फैंस से बहुत प्यार से बात करते हुए देखा गया है, लेकिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अलग ही कहानी कह रहा है। इस वीडियो में सारा फ्लाइट में नजर आ रही हैं और उनका गुस्सा देखने लायक है।

sara ali khan

गुस्से में भड़कीं सारा अली खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान की ड्रेस पर गलती से जूस गिर जाता है और वो गुस्से में लाल-पीली हो जाती हैं। एयर होस्टेस को घूरते हुए उनका एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में सारा अली खान गुलाबी रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बिजनेस क्लास की जगह इकोनॉमी क्लास में सफर कर रही हैं। उनके आसपास एयर लाइन के क्रू मेंबर्स खड़े हैं। वो एयर होस्टेस को घूरते हुए गुस्से में अपनी सीट से खड़ी हो जाती हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि ये वीडियो किसी शूट का है। सारा अली खान के बर्ताव से साफ पता चल रहा है कि वो किसी विज्ञापन या फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

अनंत-राधिका की शादी में पहुंची थीं सारा
इससे पहले सारा अली खान को भाई इब्राहिम अली खान के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गयाथा। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि कुछ पर्सनल कारणों के चलते सारा ने इस शादी में अपनी बेस्ट फ्रेंड जाह्नवी कपूर से दूरी बना रखी थी। वह जाह्नवी को इग्नोर करती नजर आई थीं।

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' देखा गया था। उससे पहले वह फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। उनकी ये दोनों फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई थीं। अब जल्द ही वह धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की एक्शन कॉमेडी मूवी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना दिखाई देंगे। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। इसके अलावा सारा अली खान के पास अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही 'मेट्रो इन दिनों' मूवी भी है, जिसमें ह आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+