Sara Ali Khan Birthday: बचपन में नौटंकीबाज थीं सारा, ये अनदेखी तस्वीरें देख उनकी क्यूटनेस के हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का आज यानी 12 अगस्त को 27वां जन्मदिन है। इस मौके पर आज हम आपको उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाएंगे।

मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में नजर आए थे। अपनी पहली फिल्म से ही एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी। यही वजह है कि आज एक्ट्रेस की इतने कम वक्त में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सारा अली खान का आज यानी 12 अगस्त को 27वां जन्मदिन है। इस मौके पर चलिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

सारा अली की ये अनदेखी तस्वीरें

सारा अली की ये अनदेखी तस्वीरें

सारा अली खान की पहचान एक चुलबुली एक्ट्रेस के तौर पर हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी बचपन की तस्वीरें दिखाएंगे। एक्ट्रेस जितनी ज्यादा अभी खूबसूरत हैं उसी तरह वह बचपन में भी बेहद ही क्यूट थीं। चलिए उनकी इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

मां अमृता की लाडली थीं सारा

मां अमृता की लाडली थीं सारा

आपको बता दें कि, सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 में हुआ था। उनका परवरिश उनकी मां अमृता सिंह ने की थी। यही वजह है कि एक्ट्रेस आज जो भी हैं उसका क्रेडिट वो अपनी मां अमृता को देती हैं। इस तस्वीर में अगर नजर डालें तो सारा अली खान कैसे अपनी मां की गोद पर मुस्कुरा रही हैं। उनकी ये क्यूटनेस देख कोई भी उनका फैन हो जाएगा।

पिता सैफ से हैं हमेशा से करीब

पिता सैफ से हैं हमेशा से करीब

सारा अली खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपने जीवन के हर पड़ाव की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की कईं सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस जितनी ज्यादा अपनी मां अमृता की लाडली हैं उतनी ही वह अपने पिता सैफ अली खान की भी लाडली हैं। इस तस्वीर में अगर नजर डालें तो अपने गोद पर सारा अली खान कैसे नखरे दिखा रही हैं। उनकी ये क्यूटनेस देख किसी का भी दिल पिघल जाए।

बचपन से ही स्टाइलिश हैं सारा अली खान

बचपन से ही स्टाइलिश हैं सारा अली खान

सारा अली खान की पहचान उनके स्टाइल से भी की जाती है। वह अक्सर अपने अलग-अलग लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह जितनी ज्यादा स्टाइलिश आज हैं उतनी ही स्टाइलिश वह बचपन में भी थीं। इस तस्वीर में उनकी क्यूट स्माइल देख किसी का भी दिन बन जाए। सारा की ये बचपन की तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं।

सारा अली खान थीं काफी हेल्दी

सारा अली खान थीं काफी हेल्दी

बता दें कि, सारा अली खान बचपन में काफी हेल्दी थीं और अपने गोल-मटोल लुक में काफी क्यूट लगती थीं। लेकिन, बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए एक्ट्रेस ने जी तोड़ मेहनत अपना वेट लूस किया और आज के दौर वह एक स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी स्टाइल से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं।

सारा अली खान की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

सारा अली खान की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

सारा अली खान फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने कम वक्त के बॉलीवुड करियर में बेहतरीन फिल्में की हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अगर इंस्टाग्राम की बात करें तो एक्ट्रेस के 40 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+