तीन बच्चों की मां बनना चाहती हैं सपना चौधरी, बच्चा पैदा करने को लेकर कह दी ऐसी बात कि....
Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और यूट्यूबर सपना चौधरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सपना चौधरी के अपनी शादी की बात छुपाने की खबर भी सुर्खियों में रही थी, जिसके कुछ समय बाद सपना ने गुपचुप शादी करने की असल वजह का खुलासा किया था। सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गत 24 जनवरी 2020 को शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2020 में ही उन्होंने अपने बेटे पोरस को जन्म दिया था। जब ये बात लोगों के सामने आई तो सभी हैरान हो गए थे। अब सपना चौधरी ने बच्चा पैदा करने को लेकर एक बड़ा बयान दिया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
सपना चौधरी ने छुपाई थी शादी की बात
सपना चौधरी से जब उनकी शादी की वजह छुपाए जाने की बात पूछी गई तो उन्होंने बताया था कि उनकी शादी के बाद ही उनके हसबैंड वीर के घर में उनके ताऊजी की डेथ हो गई थी जिस वजह से उन्हें इस शादी की बात को छुपाना पड़ा था। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो कोर्ट मैरिज के बाद अपनी सामाजिक शादी काफी धूमधाम से करना चाहती थीं, लेकिन घर में अचानक हुए निधन के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

सपना ने कहा- मैं तो तीन बच्चों की मां बनूंगी
हाल ही में सपना चौधरी भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के शो में पहुंची थीं। इस शो में बात करते हुए भराती ने सपना से पूछा था कि वह दूसरा बच्चा करेंगी या नहीं। इस पर सपना चौधरी ने कहा था- करेंगे, जरूर करेंगें, पति-पत्नी हैं तो बच्चा तो करेंगे ही। इसी शो में सपना चौधरी ने कहा कि वो चाहती हैं कि वह तीन बच्चों की मां बनें। सपना चौरी ने कहा- मैं तीन बच्चे पैदा करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारा कल्चर आगे बढ़ रहा है, जल्द ही रिश्ते खत्म हो जाएंगे।
सपना चौधरी की दमदार लव स्टोरी
शो में सपना चौधरी ने कहा- बच्चे उतने पैदा करो जितने को आप पाल सको। आगे आने वाले बच्चों को चाचा भी चाहिए, बुआ भी चाहिए। सपना चौधरी ने उनके और वीर की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा- मेरी पहली मुलाकात वीर से 2015 और 2016 के करीब हिसार के लाडवा गौशाला में हुई थी। इस दौरान वीर ने मुझसे बिल्कुल बात नहीं की थी। ऐसे में मुझको वीर काफी खड़ूस लगे थे। हालांकि दूसरी ही मुलाकात में मुझे ये पता चल गया था कि वो खड़ूस नहीं हैं और मैं उन पर अपना दिल हार बैठी थी।












Click it and Unblock the Notifications