सपना चौधरी ने खुलेआम शेयर की ऐसी तस्वीरें, फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, इंटरनेट पर मची सनसनी
Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने डांसिंग टैलेंट और अनोखे अंदाज से उन्होंने लाखों फैंस का दिल जीता है।
सपना चौधरी की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाई सनसनी
टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने के बाद से ही सपना चौधरी के लुक और पर्सनैलिटी में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। आज के समय में सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज से चर्चा में बनी रहती हैं।

सपना चौधरी का बोल्ड और मॉडर्न लुक
हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 5 नई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश अवतार साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में सपना चौधरी ने वाइट फुल-स्लीव क्रॉप टॉप और डिजाइनर डेनिम जींस पहनी है, जिसकी साइड कट स्टाइलिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है।
क्रॉप टॉप में दिखाए स्ट्रेच मार्क्स
खुले बाल, ब्लैक शेड्स और कॉन्फिडेंट लुक के साथ सपना चौधरी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने वाइट हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। लोग सपना चौधरी की इन तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं। सपना की इन फोटोज में उनके स्ट्रेच मार्क्स भी साफ दिख रहे हैं। हालांकि इन सबके बावजूद सपना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर कहर बरपा रही हैं।
सपना चौधरी की गुपचुप शादी और बच्चे
-आपको बता दें कि सपना चौधरी लगातार नए म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही हैं। हाल ही में उनका गाना Tod Kasuta Re रिलीज हुआ था, जिसमें उनका डांस और एक्सप्रेशंस फैंस के बीच खूब वायरल हुआ है।
-सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी सपना चौधरी अब पूरी तरह से सेट हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से गायक वीर साहू से शादी की थी। कपल 2 बेटों के पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि सपना ने हमेशा अपनी फैमिली लाइफ को प्राइवेट रखा है और अब तक बच्चों के चेहरे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications