ये हैं बॉलीवुड की '2nd' ऐश्वर्या राय, किया खतरों का खेल, जानलेवा स्टंट ने ऐसे बनाया स्टार
Sanober Pardiwalla: क्या आपने कभी फिल्मों में अपने पसंदीदा स्टार्स को ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगाते, पानी के नीचे सांस रोककर लड़ते या उड़ती गाड़ियों में स्टंट करते देखा है? जाहिर है, आपने देखा होगा और शायद उस पल आपकी सांस भी थम गई होगी।
दमदार और जानलेवा स्टंट के पीछे का असली हीरो
क्या आप जानते हैं कि ऐसे दमदार और जानलेवा स्टंट के पीछे असली हीरो कोई और होता है? पर्दे पर दिखाई देने वाले इन हैरतअंगेज दृश्यों को अंजाम देने वाले होते असली योद्धा, स्टंट आर्टिस्ट्स होते हैं, जिनकी मेहनत और हिम्मत पर्दे के पीछे छिपी रह जाती है।

जान जोखिम में डालकर करते हैं खतरनाक सीन
आज बात करेंगे ऐसी ही एक खास और बेहद प्रतिभाशाली स्टंटवुमन की, जो न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालकर बड़े खतरनाक सीन करती हैं, बल्कि फिटनेस और स्टाइल में भी किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं हैं।
सनोबर पारदीवाला ने 12 साल की उम्र में रखा स्टंट करियर में कदम
सनोबर पारदीवाला ने महज 12 साल की उम्र में स्टंट इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। आज उनकी उम्र 38 साल है, लेकिन उनका फिजिकल स्टैमिना, एक्टिवनेस और ग्लैमर देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वो पिछले ढाई दशकों से बॉलीवुड की एक्शन दुनिया का हिस्सा हैं।
सनोबर ने 200 से ज्यादा फिल्मों में किया स्टंट
सनोबर पारदीवाला अब तक 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में स्टंट कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय की फिल्म रावण में चट्टान से कूदने वाला सीन सनोबर ने ही किया था। इस एक सीन के लिए उन्होंने 13 बार चट्टान से छलांग लगाई थी। अफसोस की बात ये रही कि उस मेहनत के बावजूद जब पुरस्कार मिला तो वह एक्शन डायरेक्टर को दिया गया। इस बात ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं सनोबर, सेलेब्स को देती हैं ट्रेनिंग
सनोबर सिर्फ स्टंट करने तक ही सीमित नहीं हैं, वह एक जिमनास्ट हैं और कराटे में ब्लैक बेल्ट होल्डर भी हैं। इसके साथ ही वह एक ट्रेन्ड फिटनेस कोच भी हैं, जो फिल्मी सितारों को स्टंट और बॉडी टोनिंग की ट्रेनिंग देती हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई टॉप एक्ट्रेसेस के लिए बॉडी डबल का काम किया है।
इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं सनोबर
अपने करियर के साथ-साथ सनोबर पारदीवाला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वह अपने अंडरवॉटर स्टंट्स और ट्रेनिंग क्लिप्स शेयर करती रहती हैं, जो उनके फॉलोअर्स को फिटनेस और मोटिवेशन दोनों देते हैं। उनकी स्टाइल और फिटनेस देखकर लोग अक्सर उन्हें एक्ट्रेस ही समझ बैठते हैं।
हाईएस्ट पेड स्टंटवुमन हैं सनोबर
सनोबर पारदीवाला इस वक्त बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड स्टंटवुमन हैं। उन्होंने 'धूम 2', 'Ra.One', 'चेहरा' जैसी एक्शन से भरपूर फिल्मों में अहम स्टंट सीन किए हैं। उनके टैलेंट को पहचानते हुए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राइजिंग इंडिया स्त्री शक्ति पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और चाइल्ड अवॉर्ड ऑफ डिस्टिंक्शन जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications