इस बड़े डर के चलते संजीव कुमार ने कभी नहीं की शादी, 47 की उम्र में ही हो गई मौत

Sanjeev Kumar Death Anniversary: संजीव कुमार ने साल 1965 में बनी फिल्म 'निशान' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वहीं फिल्म 'शोले' में ठाकुर का किरदार उनकी एक्टिंग से अमर हो गया।

Sanjeev Kumar Death Anniversary: हिंदी फिल्मों के लिजेंडरी एक्टर रह चुके दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। वह न सिर्फ एक अच्छे एक्टर थे बल्कि एक बहुत अच्छे व्यक्तित्व के इंसान भी थे। उनकी एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता था। 'आंधी', 'मौसम', 'नमकीन', 'अंगूर', 'सत्यकाम', 'मौसम', 'आंधी', 'दस्तक', 'कोशिश', 'नौकर', 'नमकीन', 'अंगूर', 'आशीर्वाद', 'चरित्रहीन', 'नया दिन नई रात', 'पति-पत्नी और वो' जैसी तमाम बेहतरीन फिल्में उनके खाते में शामिल है। लोग उनके अभिनय की तारीफ आज भी करते हैं। संजीव कुमार ने साल 1965 में बनी फिल्म 'निशान' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वहीं फिल्म 'शोले' में ठाकुर का किरदार उनकी एक्टिंग से अमर हो गया।

हरीभाई कह कर पुकारते थे लोग

हरीभाई कह कर पुकारते थे लोग

आपको बता दें कि संजीव कुमार का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था और करीबी लोग उन्हें हरीभाई कहकर पुकारते थे। उनका जन्म गुजरात में हुआ था। आज संजीव कुमार की 37वीं पुण्यतिथि है। संजीव कुमार ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत इप्टा के स्टेज से की थी। इसके बाद वह इंडियन नेशनल थिएटर से जुड़ गए थे। संजीव कुमार ने फिल्मों में कदम रखने से पहले कई थिएटर्स किए थे।

 बचपन से ही था एक्टर बनने का सपना

बचपन से ही था एक्टर बनने का सपना

संजीव कुमार बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। वह एक बेहतरीन एक्टर थे। फिल्मों के प्रति उनकी एक अलग ही रूचि थी। ऐसे में फिल्मों तक पहुंचने का उनका सफर कोई इत्तेफाक नहीं था। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से हुई लेकिन बतौर लीड एक्टर उन्होंने फिल्म निशान से अपान काम शुरू किया था।

संजीव कुमार को कई बार एकतरफा प्यार हुआ

संजीव कुमार को कई बार एकतरफा प्यार हुआ

संजीव कुमार को उनकी लाइफ में कई बार प्यार हुआ। कहते हैं कि फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान वह हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे लेकिन हेमा मालिनी ने प्यार से इनकार कर दिया था। इसके बाद संजीव कुमार एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित को दिल दे बैठे थे लेकिन संजीव कुमार ोक मना कर दिया था। ऐसे में संजीव कुमार ने मान लिया था कि उनको जिंदगी में प्यार कभी नहीं मिलेगा।

जया बच्चन के साथ था खास रिश्ता

जया बच्चन के साथ था खास रिश्ता

आपको बता दें कि फिल्मों में संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी। संजीव कुमार के साथ जया बच्चन ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए थे। एक्ट्रेस जया बच्चन फिल्म कोशिश में संजीव कुमार की पत्नि बनी थीं। वहीं फिल्म अनामिका में संजीव कुमार ने जया बच्चन के प्रेमी का किरदार निभाया था जबकि फिल्म शोले में संजीव कुमार ससुर के रोल में और फिल्म सिलसिला में भाई के किरदार में नजर आए थे।

'शोले' के ठाकुर के किरदार को आज भी याद किया जाता है

'शोले' के ठाकुर के किरदार को आज भी याद किया जाता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'शोले' में संजीव कुमार ने जो ठाकुर का रोल निभाया था उसे पहले धर्मेन्द्र करना चाहते थे। लेकिन हेमा मालिनी से रोमांस करने के चलते उन्होंने इस रोल को करने से पीछे हट गए थे। ठाकुर के इस रोल के लिए संजीव कुमार को आज भी याद किया जाता है। इस किरदार को उन्होंने बड़ी ही बखूबी से निभाया था।

कम उम्र में मर जाने का डर सताता था

कम उम्र में मर जाने का डर सताता था

संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे, इसके पीछे उनका एक डर था जो उनके मन में बैठ गया था। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार के परिवार में ज़्यादातर पुरुषों की मौत युवावस्था में ही हो गई थी। ऐसे में संजीव कुमार को भी यही डर लगता था कि वो भी 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह देंगे और आखिरकार उनके साथ ऐसा ही हुआ।

47 की उम्र में आया था हार्ट अटैक

47 की उम्र में आया था हार्ट अटैक

संजीव कुमार की 47 की उम्र में हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। अपनी मौत से पहले संजीव कुमार ने मुंबई के जुहू इलाके में एक बड़ा घर खरीदा था। उस नए घर में शिफ्ट होने से पहले ही 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+