'तलाक के बाद ये इतनी गंदी क्यों हो गईं', ब्रालेट में VIDEO बनाने पर लोगों के निशाने पर संजीदा शेख
नई दिल्ली, 15 जनवरी: टीवी की निम्मो यानी एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो वहां रोजाना अपनी फोटोज और रील्स पोस्ट करती हैं। हाल ही में उनका हॉट अवतार इंस्टाग्राम पर दिखा। वैसे तो उनके फैन्स को ये काफी पसंद आया, लेकिन बहुत से लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही उनकी निजी जिंदगी का भी जिक्र उन्होंने कर दिया। जिस वजह से कमेंट सेक्शन में ही लोगों में बहस शुरू हो गई। (वीडियो-नीचे)

ब्रालेट में आईं नजर
संजीदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ब्लैक ब्रालेट और हॉट पैंट में नजर आईं। उनके बैकग्राउंड में साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा का गाना चल रहा। इसके बाद उन्होंने इसी ड्रेस में दो और रील्स पोस्ट की, जिस पर एक मिलियन से ज्याद व्यूज आएं हैं। उनके फैन्स भी इस हॉट अवतार पर जमकर लाइक्स बरसा रहे।

तलाक का हुआ जिक्र
वैसे कई लोगों को उनका ये हॉट अवतार नहीं पसंद आया। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा कि ये तलाक के बाद इसको क्या हो गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे आज तक एक बात नहीं समझ आई, ये संजीदा इतनी शरीफ थी, कभी ऐसे कपड़े नहीं पहने, फिर एकदम से इसे ऐसा क्या हो गया। तलाक के बाद इतनी गंदी क्यों हो गई।

नहीं बताई तलाक की वजह
आपको बता दें कि संजीदा शेख ने आमिर अली से 2012 में शादी की थी। उससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था। 2020 में सरोगेसी के जरिए उनके एक बेटी भी हुई, लेकिन अचानक से दोनों के रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। फिर उन्होंने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। फिलहाल बेटी की कस्टडी संजीदा के पास ही है। वैसे कई इंटरव्यू में उनसे तलाक की वजह पूछी गई, लेकिन उन्होंने वजह बताने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications