31 अक्टूबर 2026 की रात को Sanjay Gupta के साथ किचन में क्या हुआ था? CCTV फुटेज में दिखा कौन सा सच?
Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता, जो 'कांटे' और 'जिंदा' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर थे और सुपरहिट मूवी 'काबिल' के प्रोड्यूसर थे, का गत 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को मुंबई में निधन हो गया। वह 59 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय गुप्ता शनिवार सुबह अपने वर्सोवा वाले घर में गंभीर रूप से घायल पाए गए थे।
घर में गिरने से संजय गुप्ता की हुई मौत
पुलिस ने बताया था कि फिल्ममेकर घर के अंदर अपना बैलेंस खोने के बाद गिर गए थे। डायरेक्टर के परिवार वालों ने सुबह जगने के बाद उन्हें जमीन पर गिरा हुआ देखा। इसके बाद संजय गुप्ता को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

संजय गुप्ता के साथ उस रात क्या हुआ था?
-जानकारी के अनुसार ये घटना वर्सोवा में जेपी रोड पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के घर पर हुई थी। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और उनकी मौत के हालात की जांच कर रही है।
-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय गुप्ता के घर के अंदर के CCTV फुटेज से पता चला है कि उस रात क्या हुआ था। पुलिस ने बताया कि रात के करीब 2 बजे संजय गुप्ता ड्राइंग रूम में बैठे थे और फिर किचन की ओर चले गए। फिर ऐसा लगता है कि उनका बैलेंस बिगड़ गया और उनका सिर किचन और ड्राइंग रूम को अलग करने वाली दीवार के कोने से टकरा गया।
CCTV फुटेज में दिखा कौन से सच?
-सीसीटीवी फुटेज के अनुसार टकराव के बाद संजय गुप्ता जमीन पर गिर गए। पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज में उनके पास एक कुत्ता भी देखा जा सकता है। उस समय उनके परिवार के सदस्य अलग-अलग बेडरूम में सो रहे थे। इसलिए उन्हें पता ही नहीं चला कि संजय गुप्ता गिर गए हैं। सुबह उनकी पत्नी, बेटे और बेटी ने उन्हें फर्श पर पड़ा पाया।
-पुलिस ने कहा कि संजय गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी थी और जब वह मिले तो खून बह रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने पुलिस को बताया है कि उन्हें किसी गड़बड़ी का शक नहीं है।
-वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि CCTV फुटेज से भी ये संभावना साबित होती है कि संजय गुप्ता की मौत गलती से गिरने से हुई है। संजय गुप्ता की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था। इन्वेस्टिगेशन के हिस्से के तौर पर एक फॉरेंसिक टीम ने भी घर की जांच की है।
संजय गुप्ता का बॉलीवुड करियर
-संजय गुप्ता ने क्राइम ड्रामा और एक्शन फिल्मों के आसपास अपना करियर बनाया और क्राइम-थ्रिलर जॉनर में अपने काम के लिए खास तौर पर जाने गए। उनकी फिल्मोग्राफी में 'कांटे' मूवी शामिल है, जिसमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने एक्टिंग की थी। साथ ही इस लिस्ट में 'जिंदा' मूवी भी थी जिसमें जॉन अब्राहम और संजय दत्त नजर आए थे। वह 'शूटआउट एट लोखंडवाला' मूवी के प्रोड्यूसर भी थे, जो उनके करियर से जुड़ी एक और सफल फिल्म थी।
-संजय गुप्ता की बॉक्स-ऑफिस पर सबसे बड़ी सफल मूवी साल 2017 में रिलीज हुई, ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर 'काबिल' थी। आपको बता दें कि संजय गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।


Click it and Unblock the Notifications
