The Virgin Tree: शानदार हॉरर कॉमेडी लेकर आ रहे हैं संजय दत्त, जानिये एक्टर के लिए क्यों खास है फिल्म?

संजय दत्त की नई फिल्म 'द वर्जिन ट्री' का टीजर आउट हुआ है, जिसे लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं।

The Virgin Tree: संजय दत्त की फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। लगता है अब फैंस का इंतजार खत्म हो रहा है। संजय दत्त अपनी नई फिल्म 'द वर्जिन ट्री' के साथ दर्शकों को हंसाने और उनके बीच डर पैदा करने के लिए एक बार फिर लौट रहे हैं। इस शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्म में मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह और आसिफ खान स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट करने के अलावा संजय दत्त सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

Sanjay Dutt

फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एक्टर ने कहा कि मुझे उस फिल्म के बारे में बताते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसकी मुझे तलाश थी। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी दोनों ही है, जिसमें खूब एडवेंचर है। मैं दीपक मुकुट का प्रोडक्शन पार्टनर बनकर खुश हूं।

संजय दत्त ने आगे कहा कि मैं हमेशा से इंडस्ट्री में युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहता था। इस फिल्म साथ हम एक नए विजन को लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने सारे बेहतरीन कास्ट को एक साथ रखा और मैं आगे होने वाले शूट के और भी शानदार होने की कामना करता हूं।

'डीएनए' की खबर के मुताबिक, दीपक मुकुट कहते हैं कि संजय दत्त एक विरासत हैं। उनमें मुझे एक ऐसा शख्स मिला है, जो मेरे क्रिएटिव विजन से मेल खाता है। वर्जिन ट्री एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं मानता हू्ं कि इसमें एक आउट-एंड-आउट एंटरटेनर होने के सभी एलीमेंट हैं। एक्टर के साथ मेरा जुड़ाव इसे और भी खास बनाता है।

बताते चलें कि वर्जिन ट्री फिल्म को संजय दत्त और दीपक मुकुट प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। फिल्म का टीजर सामने आते ही इसे लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर को आखिरी बार रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+