'संजू कचड़ा है जिसने... क्या संजय दत्त के परिवार में मचा बवाल? बेटी त्रिशाला के पोस्ट से इंटरनेट पर मचा हंगामा

Sanjay Dutt Daughter Post: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। संजू बाबा अकसर अपने बच्चों और पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मगर हाल ही में संजय दत्त के परिवार को लेकर फैंस तब काफी परेशान हो गए, जब एक्टर की बेटी त्रिशाला ने एक अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया।

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं मगर फिर भी किसी न किसी वजह से वे चर्चा में आ ही जाती हैं। इस बार त्रिशाला अपने एक क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों का दिमाग ही घूम गया।

Sanjay Dutt

बेटी ने जो पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया, उसे देखने के बाद लोग संजू बाबा पर जबरदस्त गुस्सा जता रहे हैं। संजय दत्त को लोग खूब लताड़ रहे हैं और यूजर्स बेटी संग हमदर्दी जता रहे हैं।

अब बात करते हैं त्रिशाला की उस पोस्ट के बारे में जिसने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा करके रख दिया है। दरअसल, उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि कई बार अब्सेंट पेरेंट्स जिंदगी में एक ब्लेसिंग की तरह होते हैं। क्योंकि अपने अंदर जब वे खराब पैरेंट्स कैरी करते हैं तो ज्यादा तकलीफ होती है। ये दर्द उनके साथ न रहने से भी ज्यादा होता है। ये सही नहीं है मगर आप फिर भी ठीक होते हैं।

Sanjay Dutt

अब त्रिशाला का ये पोस्ट शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। संजय दत्त पर लोग जमकर गुस्सा दिखा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि फिल्मों में अपने अच्छे किरदार को उन्हें असल जिंदगी में भी अपनाना चाहिए।

बताते चलें कि त्रिशाला संजय दत्त और उनकी एक्स वाइफ ऋचा की इकलौटी बेटी हैं। त्रिशाला विदेश में अपने नाना-नानी के साथ ही पली बढ़ी हैं। त्रिशाला ने जब ये पोस्ट शेयर किया तो फैंस ने संजय दत्त पर खूब गुस्सा दिखाया और एक्टर पर कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए। एक यूजर ने कहा कि अपनी फीलिंग्स को बयां करने का तरीका अच्छा है।

एक यूजर ने संजय दत्त को गैर जिम्मेदार और कचरा बता डाला। यूजर ने कहा कि संजय दत्त ने कई जिंदगियों को खराब किया और इसकी शुरुआत उन्होंने अपने ही पेरेंट्स से की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+