'एक समय मेरी बॉडी बहुत बढ़ी...', संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दिखाया शरीर का ऐसा हिस्सा कि लोग करने लगे कमेंट
'एक समय मेरी बॉडी बहुत बढ़ी...', संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दिखाया शरीर का ऐसा हिस्सा कि लोग करने लगे कमेंट
मुंबई, 19 जुलाई: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त यूएस बेस्ड फिजियोथैरेपिस्ट हैं। वो एक स्टार किड हैं लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। त्रिशाला दत्त लाइम लाइट और पैपराजी से भले ही दूर रहती हों लेकिन वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव यूजर हैं। त्रिशाला दत्त इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखने से लेकर अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बोलने तक, फोटो-शेयरिंग ऐप पर त्रिशाला बहुत एक्टिव रहती हैं। इस बार फिर से उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में त्रिशाला अपनी बॉडी पार्ट के बारे में बात कर रही हैं।

'ये दिखाता है कि मेरी बॉडी एक वक्त काफी बढ़ी...'
त्रिशाला दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्ट्रेच मार्क्स वाली तस्वीर शेयर की और उसके साध अपने शरीर में हुए बदलावों के बारे में लिखा। त्रिशाला दत्त ने लिखा, ''मेरे स्ट्रेच मार्क्स इस बात के सबूत हैं, ये दिखाते हैं कि एक समय मेरी बॉडी तेजी से बढ़ी थी और मेरी स्किन उसकी ग्रोथ को मैच नहीं कर पाया। इस वजह से मेरे शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स रह गए।''

'मेरी बॉडी उस एक्स्ट्रा शेप को लेने की मजबूत थी...'
त्रिशाला दत्त ने आगे लिखा, ''मेरी बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स मुझे याद दिलाते हैं कि मेरी बॉडी उस एक्स्ट्रा शेप को लेने के लिए कितनी मजबूत थी। खासकर उस वक्त जब मैंने अपनी जिंदगी के खालीपन को भरने के लिए ढेर सारा खाना खाया। खाना खाकर मैं सोचती थी कि मैंने पेट के साथ-साथ अपनी जिंदगी के खालीपन को भी भर लिया है और खुश हूं। लेकिन वो मुझे बर्बाद कर रहा था। लेकिन अब मैं खुश हूं कि मैं आगे बढ़ गई हूं।''

'ये मेरी लड़ाई के निशान हैं...और अब मेरे हैं...'
त्रिशाला दत्त ने आगे लिखा, ''मुझे कभी भी स्ट्रेच मार्क्स नहीं चाहिए थे...मैं नहीं चाहती थी कि मेरे शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो...ये सही नहीं है। लेकिन क्या करें...अब जब मुझे ये मिल गई है तो ये मेरी है। ये मेरी लड़ाई के निशान, जो बीते सालों के साथ धुंधले पड़ रहे हैं। लेकिन मैं इन्हें गर्व के साथ देखती हूं।''

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी किया कमेंट
बता दें कि त्रिशाला दत्त की इस कमेंट पर कई लोगों ने रिएक्ट किया है। ये पोस्ट बहुत वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर त्रिशाला दत्त की सौतेली मां यानी संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी कमेंट किया है। मान्यता दत्त ने त्रिशाला की फोटो पर हार्ट और फायर इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा भी कई लोगों ने त्रिशाला के फोटो पर हार्ट इमोजी बनाए हैं। कई लड़कियों ने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर अपने रिएक्शन भी साझा किए हैं।

संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला
त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा शर्मा की 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु हो गई थी। त्रिशाला दत्त अकसर ही मां ऋचा शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। त्रिशाला दत्त एक फिजियोथैरेपिस्ट हैं और अमेरिका में रहती हैं।

बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में थीं त्रिशाला
33 वर्षीय त्रिशाला दत्त पिछले कुछ महीनों से अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चाओं में थीं। त्रिशाला दत्त ने अपना काफी वजन पहले से घटा लिया है। त्रिशाला उस वक्त खबरों में आई थीं जब उन्होंने बताया था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। त्रिशाला उसके बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। कुछ सालों के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।












Click it and Unblock the Notifications