'शादी में सेक्स नहीं होने का मतलब आपका पार्टनर चीट कर रहा', संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कही ये बात
मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड के 'बाबा' संजय दत्त की बेटी वैसे लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं, लेकिन वो अक्सर कुछ ऐसी ओपिनियन खुलकर सामने रखती है, जिसके बाद उनकी चर्चाएं शुरू हो जाती है। अपने इटालियन बॉयफ्रेंड की मौत के बाद सदमे में चली जाने वालीं त्रिशाला दत्त काफी वक्त बाद दुख से उभरी थीं। हाल ही में उन्होंने 'शादी में सेक्स नहीं' के सवाल पर कुछ ऐसा जवाब दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन चुका है। एक्टर की बेटी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सवाल के जवाब में पोस्ट शेयर किया है।

फिजियोथेरेपिस्ट हैं त्रिशाला दत्त
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अपने बेबाक विचारों के लिए काफी जानी जाती हैं। त्रिशाला एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जो मेंटल हेल्थ के मुद्दे पर खुलकर अपनी ओपिनियन शेयर करती हैं। रिलेशनशिप्स से लेकर सेक्स लाइफ तक के सवालों पर त्रिशाला बेझिझक जवाब देती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली त्रिशाला अक्सर लोगों की मुश्किलों इसी प्लेटफॉर्म पर सॉल्व कर देती हैं। अब उन्होंने एक ऐसे ही सवाल का जवाब दिया, जो शादी के बाद सेक्स लाइफ से जुड़ा था।

'शादी में सेक्स नहीं होने का मतलब आपका पार्टनर चीट कर रहा'
दरअसल, एक्टर की बेटी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें सवाल पूछा गया था कि "सॉरी लेकिन अगर आपकी शादी में सेक्स नहीं हो रहा तो सामने वाला साफ है कि चीटिंग कर रहा है, बस कह दो।" उनके एक फॉलोअर ने इंस्टा पर Ask Me सेशन में दौरान उसने यह सवाल पूछा था। इस सवाल का जवाब में त्रिशाला ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर दिया।

त्रिशाला ने कही ये बात
त्रिशाला ने बताया कि यह हालातों पर निर्भर करता है। अपने जवाब में त्रिशाला ने लिखा, "मैं कभी नहीं कहूंगी कि आपको क्या करना चाहिए और ना ही मैं आप पर अपने विचार थोपूंगी। खासकर जब मुझे आपकी पूरी कहानी की जानकारी ना हो। आप कैसे कह सकते हैं पति या पत्नी में कोई मेडिकल इश्यू नहीं है? उन्होंने आगे कहा कि आपको कैसे मालूम कि हसबैंड-वाइफ में से कोई एक सेक्सुअल ऐक्ट को लेकर शरमा नहीं रहा है और इसकी वजह से सेक्स को टाल रहा है?

'मेरा काम आपको नीचा दिखाना नहीं'
उन्होंने अपने क्लाइंट से आगे कहा कि मेरी जॉब निष्पक्ष होकर सुनना है और उसे आपके ध्यान में लाना है। उसके बाद फिर अपने विचार देना। एक थेरेपिस्ट आपकी आसान तरीकों से मदद करता है। मेरा काम आपको नीचा दिखाना नहीं है।'

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहती हैं त्रिशाला दत्त
बता दें कि 34 साल की त्रिशाला दत्त साइकोथेरेपिस्ट हैं और अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर त्रिशाला अपने फोटोज के जरिए सुर्खियों बटोरती हैं। त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। कैंसर की वजह से उन्होंने अपनी मां को खो दिया। त्रिशाला अपने पिता की बजाए अमेरिका में नाना-नानी के साथ पली-बढ़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications