'ऐ मामू... जादू की झप्पी दे डाल', 21 साल पहले रिलीज हुई थी मुन्नाभाई MBBS; ये हैं फिल्म के आयकॉनिक डायलॉग्स

साल 2003 तारीख 19 दिसंबर, सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई Munna Bhai M.B.B.S.। ये दौर था जब संजय दत्त इंडस्ट्री में अपनी वापसी की राह देख रहे थे। इस दौरान राजकुमार हिरानी ने मुन्नाभाई एमबीबीएस की स्क्रिप्ट संजय दत्त को दी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया, लेकिन एक दिन फिल्म की स्क्रिप्ट संजय के पिता सुनील दत्त के हाथ लगी। तब उन्होंने इस फिल्म को करने की सलाह दी। संजू ने बात मानी और इसके बाद इतिहास गवाह है।

हालांकि शुरुआत में इस फिल्म को देखने कोई नहीं पहुंचा था। मगर बाद में ये सिल्वर जुबली फिल्म बनकर उभरी थी। राजकुमार हिरानी ने इसमें हंसी-मज़ाक, इमोशन्स और सोशल मैसेज को ऐसा मिलाया कि फिल्म क्लासिक कल्ट बन गई। मुन्नाभाई एमबीबीएस सिर्फ डॉक्टर बनने की कहानी नहीं है। इसमें प्यार, दोस्ती, गलती सुधारने और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पलों में खुशियां ढूंढने की सीख भी देती है। जितना इस फिल्म को लोग पसंद करते हैं, उतना ही इस फिल्म के डायलॉग्स भी यादगार बने हुए हैं।

iconic dialogues Munnabhai MBBS

आज हम आपको इस फिल्म के ऐसे दस डायलॉग्स की याद दिलाने वाले हैं। जिन्होंने फिल्म को और यादगार बना दिया था।

1) "ऐ मामू... जादू की झप्पी दे डाल और बात ख़त्म"

2) "जब तुम स्माइल करता है ना... तो ऐसा लगता है कि क्या मस्त लाइफ है"

3) "लाइफ में जब टाइम कम रहता है ना... डबल जीने का, डबल"

4) "ऐ चिली चिकन तेरा हाइट क्या है रे, हाऊ लॉन्ग हाऊ लॉन्ग ?"

5) "भाई ने बोला करने का मतलब करने का"

6) "तुम बहुत मस्त काम करता है"

7) "बहुत कुछ लाइफ में फर्स्ट टाइम होता है रे"

8) "6 फीट का एक है ना दो दो फीट के तीन बना डालूंगा"

9) "डॉक्टर बनना है तो डॉक्टर भी बन जा, पर इंसान बनना जरूरी है"

10) "फुल कॉन्फिडेंस में जानेका और एकदम विनम्रता के साथ बात करने का।"

आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 21 साल हो गए हैं। संजय की मु्न्नाभाई एमबीबीएस का सीक्वल 2006 में लगे रहो मुन्नाभाई के नाम से आया था। इसे भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इसके बाद खबरें है कि फिल्म का एक और सीक्वल मुन्नाभाई चले अमेरिका नाम से आना वाला था। अभिजात जोशी और राजू हीरानी ने फ्रैंचाइज़ इस तीसरी किश्त की कहानी भी लिख ली थी। इसका एक ट्रेलर भी सामने आया था। हालांकि अभी तक इस फिल्म पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मुन्नाभाई फ्रैंचाइज के फैंस की तरह हम इस तीसरी किश्त के इंतजार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+