रणवीर सिंह के साथ ये कैसा रिलेशन बनाना चाहती थीं सानिया मिर्जा? कैमरे पर कहा- 'हम दोनों के बीच'
Sania Mirza and Ravneer Singh: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जब से उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आते हैं।
सानिया मिर्जा की दोबारा शादी की चर्चा
इसी कड़ी में सानिया मिर्जा की दोबारा शादी करने और बेटे को लेकर भी इंटरनेट पर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। इसके साथ ही स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का नाम कई मशदूर हस्तियों के साथ जोड़ा जा रहा है।

सलमान खान के साथ जुड़ा था सानिया मिर्जा का नाम
सोशल मीडिया पर लोग सानिया मिर्जा को दोबारा रिलेशनशिप में आने की सलाह देते रहते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सानिया को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शामी से शादी कर लेनी चाहिए, वहीं कुछ लोग उनका नाम बॉलीवुड के एलिजेबल बैचेलर सलमान खान के साथ जोड़ते रहते हैं।
सानिया मिर्जा ने 2010 में की थी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। फिलहाल सानिया बेटे इजहान मलिक की मां हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी ये सगाई टूट गई थी।
शाहिद कपूर के साथ था सानिया मिर्जा का रिलेशन
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी सानिया मिर्जा का नाम जोड़ा जा चुका है। दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं सानिया मिर्जा ने कैमरे के सामने इस बात को अफवाह कहा था। उन्होंने कहा था कि शाहिद के साथ वह कभी भी रिलेशन में नहीं थीं।
कॉफी विद करण में कही थी ऐसी बात
वहीं बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में रैफिड फायर राउंड के दौरान एक सवाल के जवाब में सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह रणवीर सिंह के साथ हुकअप करना चाहेंगी और रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहेंगी। इसके अलावा वह शाहिद कपूर का वह कत्ल करना चाहती हैं।
रणवीर सिंह के साथ खास रिलेशन
ऐसे में करण जौहर ने सानिया मिर्जा से पूछा था कि वह रणवीर सिंह के साथ हुकअप क्यों करना चाहती हैं। इस पर सानिया ने कहा था कि उन्हें रणवीर सिंह की हरकते बहुत पसंद हैं और इसलिए वह रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में जाना चाहती हैं। सानिया ने साफ कहा था कि वह रणवीर सिंह के साथ एक खास रिलेशन बनाना चाहती हैं और उन दोनों के बीच कोई नहीं आएगा।












Click it and Unblock the Notifications