शाम 6 बजे Sanchita Ugale ने किया आखिरी पोस्ट, 7.30 बजे हुई मौत, डेढ़ घंटे में क्या हुआ? देखें Video

Sanchita Ugale Last Instagram Post: टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर ने उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। इसी बीच 30 साल की एक्ट्रेस का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा के केंद्र में आ गया है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं।

घर में मृत पाई गई एक्ट्रेस संचिता उगले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गई हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उनके निधन की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक्ट्रेस का परिवार भी मौत की खबर सामने आने के बाद से टूट गया है।

Sanchita Ugale Last Instagram Post

मौत से डेढ़ घंटे पहले संचिता ने इंस्टाग्राम पर किया था आखिरी पोस्ट

-आपको बता दें कि एक्ट्रेस संचिता उगले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। बताया जा रहा है कि अपनी मौत से करीब डेढ़ पहले संचिता ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

Sanchita Ugale Caste: क्या थी संचिता उगले की जाति? परिवार में कौन-कौन? मौत पर अब भी सस्पेंस बरकरार
Sanchita Ugale Caste: क्या थी संचिता उगले की जाति? परिवार में कौन-कौन? मौत पर अब भी सस्पेंस बरकरार

-इस वीडियो में संचिता उगले फेमस बॉलीवुड सॉन्ग्स पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका चेहरा हमेशा की तरह मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है और कहीं से भी ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कुछ ही समय बाद इतनी दुखद खबर सामने आने वाली है।

पोस्ट के डेढ़ घंटे बाद क्या हुआ संचिता के साथ?

-जानकारी के अनुसार संचिता उगले ने अपने इंस्टाग्राम पर शाम 6 बजे रील शेयर किया था और वहीं उसी दिन शाम 7.30 बजे उनकी मौत की खबर आई। लोगों को ये समझ ही नहीं आया कि डेढ़ घंटे में संचिता के साथ क्या हो गया। ऐसे में संचिता की मौत पर रहस्य गहराता जा रहा है।

-संचिता के इस आखिरी वीडियो ने उनके चाहने वालों को और भी ज्यादा भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि वीडियो में वह पूरी तरह खुश और सामान्य नजर आ रही थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर लोगों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वहीं कई फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर कुछ ही घंटों के भीतर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक हंसते-मुस्कुराते चेहरे को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

टीवी और फिल्मों में बनाई थी अलग पहचान

संचिता उगले ने अपने करियर में कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया था। 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे सीरियल्स में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी कदम रखा था। हाल ही में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'छावा' में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

सोशल मीडिया पर संचिता उगले की तगड़ी फैन फॉलोइंग

-संचिता उगले सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर संचिता के 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स है। उन्होंने अकाउंट पर 212 पोस्ट थे। अब उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखकर फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस, दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

-संचिता की पुरानी तस्वीरें, वीडियोज और यादगार पलों को शेयर करते हुए लोग उन्हें याद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि एक प्रतिभाशाली कलाकार का इस तरह अचानक चले जाना मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

-फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि इस दुखद घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

-संचिता उगले के निधन ने उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है। खासकर उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो लोगों के मन में कई सवाल छोड़ गया है। मुस्कुराते चेहरे के पीछे छिपी कहानी क्या थी, इसका जवाब फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+