सना खान ने शेयर किया अपने बेटे का VIDEO, इन मौलाना के नाम पर रखा है नाम
Sana Khan: बॉलीवुड को अलविदा कर मौलवी से शादी रचाकर सबको हैरान करने वाली एक्ट्रेस सना खान अपनी पर्सनल लाइफ के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सना खान ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सना खान ने अभी तक अपने नवजात बेटे को दुनिया की नजर से छिपा रखा था लेकिन सान खान ने अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसका एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है?

बता दें 5 जुलाई 2023 को सना खान ने बेटे का जन्म की जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बेटे के जन्म के बाद से सना खान और भी खुश हैं। जिसका इजहार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी किया था।

सना खान ने इन मौलाना के नाम पर रखा है बेटे का नाम
सना ने अपने बेटे का नाम एक मौलाना के नाम पर तारिक जमील रखा है। सना खान ने जिन मौलाना के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है वो मौलाना तारिक जमील हैं। जिसने अपने बेटे को मिलवाने के लिए सना खान अपने पति मु्फ्ती अनीस के साथ गई पहुंची थीं। मौलााना तारिक जमील के साथ अपने बेटे की पहली मुलाकात का वीडियो सना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बेटे की मौलाना से मुलाकात का वीडियो किया शेयर
वीडियो में सना खान के बेटे को मौलाना अपनी गोद में लेकर खिलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सना खान मौलना से कुछ बातचीत भी करती नजर आ रही हैं। सना खान बहुत खुश नजर आ रही हैं और वीडियो में बेटे की झलक भी नजर आई है
सना खान ने वीडियो शेयर कर लिखा
जूनियर तारिक जमील का सीनियर हजरत मौलाना तारिक जमील साहब से मुलाकात। इसके साथ सना खान ने लिखादमौलाना को देखकर वाकई अल्लाह याद आते हैं। वह अंदर से खूबसूरत इंसान हैं। अल्लाह हमेशा उनकी रक्षा करें और उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दें।
सना खान ने आगे लिखा
उन्होंने मुझे हमेशा बेटी कहा है और अपने ज्ञान के शब्दों से मुझे बहुत कुछ दिया है। इसके साथ ही सना खान ने लिखा लोग आपको तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं और अपने मफाद के लिए आपको निशाना बना सकते हैं, लेकिन हमें मजबूत होना होगा और यह अल्लाह की ओर से एक परीक्षा भी है।
बोल्ड एक्ट्रेस सना खान के फैसले ने कर दिया था हैरान
गौरतलब है कि बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार रही सना खान ने 2019 में अचानक बॉलीवुड को अलविदा कर गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनीस से शादी रचा कर सबको हैरान कर दिया था। सना खान ने इस्लाम का रास्ता अपनाते हुए चका-चौंध भरी जिंदगी को अलविदा कर दिया था। शादी के बाद सना खान हमेशा हिजाब में ही नजर आती हैं, यहां तक उन्होंने इंस्टा से अपनी सारी फोटो भी हटा दी थी।
सना खान के फैंस को रहता है उनके वीडियो का इंतजार
बता दें बॉलीवुड छोड़ने के बाद भी सना खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। सना खान भी अपने फैंस के लिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसमें सना खान अपनी शादी-शुदा जिंदगी में काफी खुश नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications