'मेरा अंत बुरा होने वाला था और...' जब सना खान ने बताई बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ आध्यात्म अपनाने की वजह
अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली सना खान ने साल 2020 में इंडस्ट्री की चकाचौंध छोड़कर आध्यात्म की ओर बढ़ने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में सना ने इस बात का खुलासा किया ।
मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड इंडस्ट्री को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब दंगल गर्ल जायरा वसीम ने ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़ आध्यात्म का रास्ता अपना लिया। एक्ट्रेस ने तब मीडिया से भी दर्ख्वास्त की, कि उनकी पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट न किया जाए। उन्हीं की राह पर फिर बॉलीवुड की एक और खूबसूरत आदाकारा भी चल पड़ीं। इस अदाकारा का नाम था सना खान। अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली सना खान ने भी साल 2020 में हिजाब पहनने का फैसला किया। एक्ट्रेस के इस तरह सामने आने पर उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा। आइये जानते हैं सना खान ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया।

सना का इंस्टाग्राम पोस्ट
एक लंबा चौड़ा इंस्टाग्राम नोट लिखते हुए सना खान ने कहा था कि वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले रही हैं। ये फैसला वे इंसानियत और भगवान का आदेश मानते हुए ले रही हैं। साल 2019 में कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस से अलग होने के बाद के समय को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वे बहुत बुरे दौर से गुजरी हैं। कोरियोग्राफर पर एक्ट्रेस ने धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था।

बिजनेसमैन से किया निकाह
नबंवर 2020 में एक्ट्रेस ने सूरत के बिजनेसमैन अनस सैयद से शादी रचाने का फैसला लिया। एक्ट्रेस आध्यात्म में लीन तो हैं हीं, लेकिन साथ ही वे इसे अपनाते हुए पति संग विदेशों की यात्रा करते हुए एन्जॉय भी करती हैं। सना ने आध्यात्म से जुड़ी चीजें अपनाते हुए मालदीव यात्रा भी की। इसके साथ ही उन्होंने क्लोदिंग लाइन 'हया' भी लॉन्च किया है।

सब कुछ था मेरे पास- सना
इंडस्ट्री और ऐशो आराम छोड़ने के फैसले पर सना खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग खास बातचीत की। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी पिछली जिंदगी में मेरे पास दौलत, शोहरत, नाम सब कुछ था। ऐसी कोई चीज या कोई इच्छा नहीं थी, जो पूरी ना हो सके।

एक चीज की थी शिकायत
मैं वो सब कुछ कर सकती थी, जो मैं चाहती थी। लेकिन इन सबके बीच एक चीज, जिसे मैं मिस कर रही थी, वो थी मेरे दिल की शांति। मैं सब कुछ थी, पर खुश नहीं थी। दिन मुश्किल भी थे, मैं डिप्रेशन का शिकार हुई थी। फिर ऐसे दिन भी आए, जब मुझे भगवान के मैसेज मिलने लगे। उनके साइन मिलने लगे।

क्या है फैसले की वजह?
जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि उन्हें किस बात से प्रेरणा मिली? तो जवाब में सना ने कहा- मुझे याद है, 2019 में रमजान के वक्त मैं सपनों में एक कब्र देखा करती थी। मुझे जलती हुई धधकती हुई कब्र दिखाई देती थी और मैं खुद में उसे देखती थी। कभी खाली कब्र में भी खुद को देखती थी।

सना को मिले संकेत
सना आगे बताती हैं कि ये सब चीजें देखकर मुझे लगने लगा कि ये संकेत हैं, जो भगवान मुझे दे रहे हैं। संकेत इसलिए कि अगर मैं नहीं बदलती, तो ऐसा ही कुछ मेरा अंत भी होने जा रहा है। इसलिए मैं थोड़ी परेशान हो गई।

फैंस को दिया था झटका
बताते चलें कि सना खान ने आध्यात्म में शामिल होने के अपने फैसले से फैंस समेत सभी लोगों को हैरान कर दिया। सना उन एक्ट्रेस में शुमार थीं, जिनकी एक झलक के लिए लोग पागल रहते थे। सना काफी खूबसूरत हैं, और उन्होंने इंडस्ट्री में अच्छा काम भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications