'चला नहीं जा रहा...' इफ्तार पार्टी में सना का हुआ बुरा हाल, प्रेग्नेंट पत्नी को अनस ने खींचा तो गुस्साए लोग
Sana Khan video: हाल ही में इफ्तार पार्टी के दौरान प्रेग्नेंट सना को खींचकर ले जाते हुए पति अनस नजर आए। वीडियो देखकर लोग इस कदर भड़के और ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार सना को सफाई देनी पड़ गई।

Sana Khan husband dragged her: बॉलीवुड जगत में इन दिनों हर तरफ इफ्तार पार्टी की धूम नजर आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी थी, जिसमें तमाम सेलेब नजर आए। इस दौरान प्रेग्नेंट सना खान भी पति संग पार्टी में पहुंची।
(वीडियो-नीचे)
अब पार्टी से सना खान और उनके पति अनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लोग काफी गरिया रहे हैं। क्लिप में अनस के बिहेवियर पर ऐसा बवाल मचा कि खुद सना खान को सफाई देनी पड़ गई।
पार्टी में दिखे सना और अनस
दरअसल, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान से लेकर बड़े और छोटे पर्दे से सेलेब ने शिरकत की। इस दौरान सना खान भी अपने पति के साथ पार्टी में नजर आईं। सना प्रेग्नेंट थीं तो उनसे चला नहीं जा रहा था। लेकिन इस बात की परवाह किए बगैर अनस उन्हें तेजी से बाहर की ओर लेकर जा रहे थे। देखते ही देखते वे लोगों के गुस्से का शिकार हो गए।
मैं चल नहीं सकती...
सना के पति अनस काफी जल्दी और गुस्से में नजर आ रहे थे और सना बेहद असहज दिख रही थीं। वे सना को बस जल्दी से बाहर की ओर लेकर आ रहे थे। इस दौरान सना की सांस फूल रही थी और वो कह रही थीं कि मुझसे चला नहीं जा रहा है। लेकिन अनस बस उनका हाथ पकड़े तेजी से बाहर की ओर आ रहे थे। अनस के अपनी पत्नी सना के प्रति इस तरह का रवैया लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया।
अनस पर भड़क उठे लोग
अनस के ऐसे बिहेवियर को देखने के बाद लोग काफी नाराज हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बिहेवियर नॉनसेंस है। एक और ने कहा कि उसे सांस तो लेने दो। एक और यूजर का कहना था कि देखो किस तरह एक प्रेग्नेंट औरत को खींच रहा है। सोशल मीडिया पर अनस की लोगों ने जमकर क्लास लगा दी। वीडियो पर ऐसा बवाल मचा कि सना को सफाई देनी पड़ गई।
क्या बोलीं सना खान?
वीडियो देखने के बाद सना खान ने कहा कि मैं जानती हूं कि ये वीडियो सबके अजीब लगा और मुझे भी। दरअसल, जब हम गाड़ी से बाहर आए तो हमारा ड्राइवर से कॉन्टेक्ट टूट गया। ज्यादा देर तक खड़े रहने के बाद मैं असहज महसूस करने लगी। ऐसे में अनस चाहते थे कि वे मुझे जल्द से जल्द बाहर लेकर जाएं। ताकि मैं बाहर आराम से बैठकर पानी पी सकूं। मैंने ही उनसे जल्दी चलने के लिए बोला था। आप इसे गलत ढंग से ना लें प्लीज।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications