प्रेगनेंसी में Sana Khan ने रखे पूरे 30 दिन रोजे, एक्ट्रेस को हुईं कई बार उल्टियां, झेली इस तरह की दिक्कतें
सना खान अपनी प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में ईद पर रमजान से जुड़ी कुछ बातें बताई कि ईद पर रोजा रखना उनके कैसा था।

Sana Khan Roza: एक्ट्रेस रह चुकीं सना खान अब इंडस्ट्री से दूर हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों सना खान अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। ऐसे में रमजान के महीने में उनके लिए पूरे महीने रोजा रखने का अनुभव कैसा रहा? इसका एक्ट्रेस ने अपना अनुभव साझा किया।
प्रेग्नेंसी के दौरान सना खान ने रखा रोजा
सना खान जल्द ही मां बनने वाली हैं ऐसे में उनके लिए रमजान के महीने में रोजा रखना काफी मुश्किल रहा होगा। एक्ट्रेस ने रोजा रखने पर कई सारी बातें कही साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार उनकी ईद कैसी रही और प्रेग्नेंसी के दौरान रोजा रखने के अनुभव कैसा रहा। उन्होंने ये भी बताया कि किन मुश्किलों का सामना करके उन्होंने रोजा रखा।
एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव
सना खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस बार उन्होंने ईद अपने घर मुंबई में सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने कहा कि रमजान में 30 दिन रोजा रखना 60 दिनों का व्रत होता है। क्योंकि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है इसलिए वह रोजा रखने में घबरा रही थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने सारे रोजे रखे।
पति और ससुराल वाले थे चिंतित
उन्होंने अपने रोजे का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'जब भी मैं अपनी चचेरी बहनों को प्रेग्नंसी के दौरान रोजा रखते हुए देखती थी, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भी कभी ऐसी कर पाऊंगी। मुझे अपनी प्रेग्नेंसी के पहले छह महीने उल्टी हो रही थी। मैं रमज़ान के दौरान ऐसा न होने के लिए प्रार्थना करती रही। मेरे ससुराल वाले और पति इस बात से चिंतित थे मुझे रखना चाहिए या नहीं'।
'मैं आसानी से रोजा रख पाई'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, मैं चाहती थी कि सारे रोजे रखूं और मैंने पूरे दिल के साथ सभी रोजे रखे। मुझे अपने तीसरे महीने के दौरान ज्यादा खाने की इच्छा नहीं हुई, इसलिए मैं आसानी से रोजा रख पाई।' एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर की प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कोई किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
सना ने इंडस्ट्री से बना ली दूरी
आपको बता दें कि सना खान एक वक्त पर बॉलीवुड का हिस्सा रही हैं और उन्होंने कई हिट में काम किया। इसके अलावा वह बिग-बॉस की कंटेस्टेंट रही हैं। खैर सना ने कुछ ही वक्त पहले इंडस्ट्री से दूरी बना ली और वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ में खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications