Friday Release: दर्शकों के मनोरंजन को तैयार हैं 'बाबा निराला', 'सम्राट पृथ्वीराज' लिखेंगे शौर्यगाथा
ये हफ्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों के लिए के लिए काफी अहम है। इस शुक्रवार 'आश्रम 3','सम्राट पृथ्वीराज' और 'मेजर' जैसी शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं।
मुंबई, 3 जून: कुछ ही वक्त में ओटीटी ने दर्शकों के दिलों में काफी बड़ी जगह बना ली है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये दर्शक घर बैठे नई फिल्मों और शोज का आनंद उठा सकते हैं। ओटीटी पर हर हफ्ते दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं। ये हफ्ता भी ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों के लिए के लिए काफी अहम है। प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस शुक्रवार यानी आज कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनका आनंद आप घर बैठे या सिनेमाघरों में ले सकते हैं।

आश्रम 3
बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम 3' आखिरकार दर्शकों के सामने आ ही गई है। इस वेब सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इसके ट्रेलर के बाद से ही फैंस वेब सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया है, जिसे आप मुफ्त में देख सकते हैं।

मेजर
शशि करण टिक्का के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। इस फिल्म में अदिवी शेष, सईं मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक्टर ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है। वहीं इस फिल्म से मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक प्रकाश चंद्र द्विवेदी हैं।












Click it and Unblock the Notifications