जब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े की लीक हुई थी चैट, पहली बार तोड़ी चुप्पी, कैसा था रिएक्शन?

Sameer Wankhede On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए थे। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। इस केस में जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं वो थे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े जिन पर घूस लेने का आरोप लगा था।

आर्यन खान के ड्रग्स मामले के बाद समीर वानखेड़े अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। समीर ने अब तक कहीं भी इस केस के बारे में बात नहीं की थी। अब हाल ही में उन्होंने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में पहली बार ड्रग्स मामले पर बात की। हालांकि इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान का नाम नहीं लिया।

Sameer Wankhede

लल्लनटॉप से बातचीत के दौरान समीर वानखेड़े कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने आर्यन खान का बिना नाम लिए कहा कि, 'जब भी आप किसी मामले में एक्शन लेते हैं, तो चाहे मां हों, पिता हों, दादा-दादी हों, आपको उनके लिए बुरा ही लगता है। खासकर अगर उस व्यक्ति को ड्रग्स की आदत हो तो आपको खुद को बुरा लगता है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'आपको लगता है कि जो कुछ भी प्रोसीज़र हो, पहले इसको रिलैबिलिटेशन सेंटर में डालो, ताकि उसमें सुधार हो। तो आपको ज़ाहिर तौर पर अच्छा महसूस नहीं होता। बशर्ते वो कोई बड़ा गैंगस्टर है या अंडरवर्ल्ड वाला है या कोई आतंकवादी है, तो फिर राष्ट्र सेवा की बात आ जाती है। आप फुल फोर्स से चीज़ें करते हो।'

इसके बाद समीर वानखेड़े से पूछा गया कि, शाहरुख खान के साथ उनकी पर्सनल चैट्स लीक हुई थी तो इसके बारें में NCB के अधिकारियों को क्यों सुचित नहीं किया गया। इस पर उन्होंने जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। दावा किया कि वह शाहरुख की लोकप्रियता से परिचित नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने जीवन में किसी भी चीज़ के बारे में कोई पछतावा नहीं है।

इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि, "क्या आप शाहरुख खान के स्टारडम के बारे में नहीं जानते?" वानखेड़े ने जवाब दिया, "अगर आप मुझसे मोदी जी, या छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे 'असली नायकों' के बारे में पूछें तो मैं पसंद करूंगा।" हालांकि पूरी बातचीत के दौरान समीर वानखेड़े ने कहीं भी शाहरुख खान के बारे में बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+