समर्थ्य गुप्ता निभाएंगे बड़े पृथ्वीराज की भूमिका 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान', शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Samarthya Gupta: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का भव्य ऐतिहासिक धारावाहिक 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) अब अपनी कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ की ओर बढ़ रहा है। दर्शक जल्द ही बड़े पृथ्वीराज चौहान के रूप में अभिनेता समर्थ्य गुप्ता को देखेंगे, जो इस वीर राजा की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
उनके आने से शो में एक नए युग की शुरुआत होगी, जिसमें भावनात्मक गहराई और इतिहास की एक अविस्मरणीय प्रेम कहानी - पृथ्वीराज और संयोगिता - को और भी खूबसूरती से दर्शाया जाएगा।

'मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया': समर्थ्य
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए समर्थ्य ने कहा, "जब मुझे भारत के सबसे बहादुर राजाओं में से एक, चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला, तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। वे एक सच्चे योद्धा थे जिन्होंने अपने प्राण मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिए। यह भूमिका आसान नहीं है, इसके लिए मुझे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तैयारी करनी होगी। मेरे लिए यह बेहद जरूरी है कि मैं एक ऐसा किरदार गढ़ूं जो वास्तव में उनकी छवि के अनुरूप हो। मैं इस नई यात्रा की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"
शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
इस हफ्ते दर्शकों को शो में एक रोमांचक मोड़ देखने को मिलने वाला है। वह मोड़ है - पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी का आमना-सामना। पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी की दुश्मनी इतिहास में प्रसिद्ध है, लेकिन क्या आप जानते हैं - युद्ध शुरू होने से पहले ये दोनों एक बार आमने-सामने आए थे, वो भी बिना एक-दूसरे की पहचान जाने? यह ऐतिहासिक मुलाकात किसी रणभूमि पर नहीं, बल्कि एक ऊँची चट्टान के किनारे हुई थी।
किस्मत ने इन दो महान शासकों को ऐसा एक क्षण दिया, जिसने उनके रिश्ते की शुरुआत को एक नया मोड़ दे दिया। यह घटना न केवल रोमांचक है, बल्कि इतिहास को देखने का नजरिया भी बदल देती है। यह है दो दुश्मनों की पहली मुलाकात - चौंकाने वाली, रहस्यमयी और अविस्मरणीय।
देखिए 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान', सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर।












Click it and Unblock the Notifications