निधि अग्रवाल के बाद अब सामंथा रुथ हुईं भीड़ का शिकार, इवेंट में पल्लू खींचा, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
फिल्मी सितारों के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में हो रही बदसलूकी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री निधि अग्रवाल के बाद अब मशहूर साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी बेकाबू भीड़ द्वारा अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सेलेब्रिटीज की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो हैदराबाद के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सुनहरी साड़ी पहने सामंथा रुथ प्रभु भारी भीड़ के बीच अपनी कार तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। चारों ओर से लोग उन्हें घेरकर आगे बढ़ने से रोक रहे थे। उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी हालात को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ इतनी अनियंत्रित थी कि स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। वीडियो में यह भी नजर आता है कि कुछ लोग अभिनेत्री की साड़ी का पल्लू खींचने की कोशिश करते हैं, जिससे सामंथा बेहद असहज हो जाती हैं। काफी मशक्कत के बाद ही वह सुरक्षित रूप से अपनी गाड़ी तक पहुंच पाईं।
Why fans in south don't understand boundaries even after rajasaab incident
byu/Hungry_Business592 inBollyBlindsNGossip
इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने भीड़ के इस तरह के व्यवहार की कड़ी आलोचना की और इसे शर्मनाक बताया। एक यूजर ने लिखा, "इससे ज्यादा बुरा और क्या हो सकता है?" वहीं दूसरे ने कहा, "लोगों को जरा भी समझ नहीं है, भीड़ पूरी तरह से हावी हो जाती है।" कई प्रतिक्रियाओं में इवेंट मैनेजमेंट और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठाए गए। लोगों का कहना है कि इतने बड़े सितारों के कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से मजबूत क्यों नहीं की जाती।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री निधि अग्रवाल को भी अपनी फिल्म 'द राजा साब' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान इसी तरह की बदतमीजी का सामना करना पड़ा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि सार्वजनिक आयोजनों में सेलेब्रिटीज की सुरक्षा अब एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है।
सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने निर्देशक राज निदिमोरू से दूसरी शादी की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थीं। काम की बात करें तो सामंथा जल्द ही राज और डीके की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्माण्ड: द ब्लडी किंगडम' में नजर आएंगी। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज 2026 में रिलीज होगी।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications