सामंथा रुथ प्रभु को यूजर ने कहा, 'महिलाएं गिरने के लिए उड़ती हैं', एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर की बोलती बंद
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने जवाब से ट्रोल्स की बोलती बंद की है।
Samantha

सामंथा रुथ प्रभु ने वायरल पोस्ट पर किया रिएक्ट
दरअसल, सोमवार को एक यूजर ने चेन्नई के प्रसिद्ध थिएटर वेट्री की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसकी दीवारों में लगे पोस्टर्स में फीमेल लीड्स नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक फैन ने कैप्शन पर लिखा, "क्रोमपेट में वेट्री थिएटर के पास से गुजरते हुए, मेरी बहन और मैंने महसूस किया कि इसमें महिला प्रधान वाली सभी फिल्मों के बैनर थे. तमिल सिनेमा कितना लंबा सफर तय कर चुका है! 10 साल पहले यह अकल्पनीय होता"।

बोलीं- "महिलाएं उठ रही हैं
सोशल मीडिया पर ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार इस पर सभी बड़े सितारे अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट को रिट्वीट कर सामंथा ने कैप्शन पर लिखा, "महिलाएं उठ रही हैं !!" एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा, 'हां महिलाएं गिरने के लिए उठ रही हैं।' हालांकि इसका जवाब देने में पीछे नहीं हटी।

ट्रोलर्स की एक्ट्रेस ने की बोलती बंद
सामंथा ने इस यूजर का मुंहतोड़ जवाब दिया। एक्ट्रेस ने इस यूजर का जवाब देते हुए लिखा, 'गिरकर उठाना, और भी शानदार होता है, मेरे दोस्त।' सामंथा के इस जवाब पर अन्यू यूजर्स ने उनका सपोर्ट किया और ट्रोलर्स को जमकर खरी खोटी सुनाई।

सामंथा का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें सामंथा के वर्कफ्रंट की तो, वह जल्द ही 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी, जो 17 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी। कालिदास के प्रशंसित संस्कृत नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित, यह फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक गुनशेखर (रुद्रमादेवी) द्वारा लिखित और निर्देशित है।' फिल्म की कहानी एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

इस गंभीर बिमारी से जुझ रही थीं सामंथा
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से यह खुलासा किया था कि वह मायोसिटिस नामक एक दुर्लभ ऑटो-इम्यून बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए एक्ट्रेस अमेरिका भी गई थीं। लेकिन कुछ दिनों बाद वह भारत लौंट आई और उन्होंने अपना इलाज भारत में कराया। हालांकि पहले से उन्होंने काफी रिकवर कर लिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications