38 साल की सामंथा रुथ प्रभु ने खरीदा करोड़ों का नया घर, तलाकशुदा एक्ट्रेस के पास ऐसे हो रही पैसों की बरसात
Samantha Ruth Prabhu Net Worth: साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। वह अपने नए घर की मालकिन बन चुकी हैं। लंबे समय के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं।
सामंथा रुथ प्रभु ने खरीदा करोड़ों का नया घर
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह लाल रंग का पारंपरिक सूट पहने गृह प्रवेश की पूजा करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु के नए घर में गृह प्रवेश की पूजा
-इस सादगी भरे अंदाज में सामंथा रुथ प्रभु का ग्रेस और पॉजिटिव एनर्जी फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने नए घर के रॉयल इंटीरियर, पूजा रूम और पेट्स के साथ प्यारे पलों की झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
-कुछ तस्वीरों में सामंथा रुथ प्रभु को अपने होम जिम में वर्कआउट करते हुए देखा गया जबकि दूसरी तस्वीरों में वह अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलती नजर आईं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट छा गया है और फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
मुश्किल वक्त से बाहर निकलीं सामंथा रुथ प्रभु
-आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इस इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हालांकि एक दौर ऐसा भी आया जब उनकी पर्सनल लाइफ और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा था।
-नागा चैतन्य से तलाक के बाद एक्ट्रेस ने काफी कठिन समय देखा। इसके अलावा उन्हें एक ऑटोइम्यून डिजीज ने भी घेर लिया था, जिसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज करवाया। फिलहाल सामंथा ने उस मुश्किल वक्त को पीछे छोड़कर जिंदगी में नई शुरुआत की है।
सामंथा रुथ प्रभु की शादी और तलाक
-साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु ने साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट थी, लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक के वक्त नागा चैतन्य ने सामंथा को 200 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी देने की पेशकश की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया था।
-कहा जाता है कि तलाक के दौरान सामंथा रुथ प्रभु मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन हालात बदलने के बाद उन्होंने खुद को संभालते हुए अपने करियर पर ध्यान दिया।
सामंथा रुथ प्रभु की नेट वर्थ और कमाई
-द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वह हर साल लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये कमाती हैं। फिल्मों के अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी मोटी कमाई करती हैं।
-एक विज्ञापन के लिए सामंथा रुथ प्रभु करीब 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं जबकि इंस्टाग्राम पर पेड पोस्ट के लिए उन्हें लगभग 25 लाख रुपये तक मिलते हैं।
सामंथा का आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां
-सामंथा रुथ प्रभु का हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक खूबसूरत बंगला है, जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास 7.8 करोड़ रुपये का डुप्लेक्स अपार्टमेंट और मुंबई में 15 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग 3बीएचके फ्लैट भी है।
-सामंथा रुथ प्रभु ने रियल एस्टेट में कुल 9.34 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। वहीं उनके गैराज में ऑडी क्यू7, पॉर्शे केमैन जीटीएस, लैंड रोवर, मर्सडीज बेंडजी63 एएमजी,बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैगुआर एक्सएफ जैसी लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं।
सामंथा रुथ प्रभु के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-साउथ इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के बाद अब सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम में नजर आएंगी।
-नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने साबित कर दिया है कि वह मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रेरणादायक महिला हैं, जिन्होंने हर कठिनाई को पार करते हुए फिर से अपने करियर और जीवन को नई दिशा दी है।












Click it and Unblock the Notifications