Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य बनेंगे दूसरी बार दूल्हा? करीबी ने किया खुलासा
सामंथा रुथ प्रभू के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य को लेकर पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि वह जल्द दूसरी शादी करने वाले हैं। लेकिन अब इस खबर की उनके एक करीबी ने सच्चाई बताई।
Naga Chaitanya Second Marriage: साउथ इंडस्ट्री के फेमस लव बर्ड्स रह चुके सामंथ रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने शादी के चार साल बाद ही साल 2021 में तलाक का फैसला कर लिया था। इस बीच पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि नागा जल्द ही दूसरी शादी करने का प्लान कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्टर के पिता नागार्जुन चाहते हैं कि वह जिंदगी में आगे बढ़ जाएं। इस बीच अब नागा चैतन्य एक करीबी ने उनकी दूसरी शादी को लेकर सच्चाई बताई।
ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक नागा चैतन्य के एक करीबी ने कहा कि, 'एक्टर की दूसरी शादी करने की खबरें महज एक अफवाह है। पिछले कुछ समय से लगातार उनकी शादी की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि यह बिल्कुल भी सच नहीं है। अगर एक्टर शादी करेंगे तो जाहिर है कि पूरी दुनिया को इस बारे में पता चलेगा।'

बता दें कि, सामंथा से तलाक के बाद पिछले कुछ समय से नागा का नाम शोभिता धुलिपाला से जोड़ा जा रहा है। दोनों को अब तक कई बार में साथ में देखा जा चुका है। हालांकि दोनों में से किसी ने अब तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। बता दें कि शोभिता पेशे से एक बिजनेसमेन हैं।
नागा चैतन्य और सामंथा की लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी। इसके बाद मुलाकातें बढ़ती गईं और दोनों ने इस रिश्ते को शादी तक ले जाने का फैसला किया। इसके बाद साल 2017 में सामंथा और नागा ने सात फेरे लिए। लेकिन शादी के महज 4 साल बाद 2021 में तलाक हो गया। कपल की तलाक की खबरों ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था। हालांकि अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications