Samantha-Naga: तलाक के 2 साल बाद फिर हुआ सामंथा और नागा चैतन्य का पैचअप? एक पोस्ट से मची खलबली
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने एक्स पति नागा चैतन्य के साथ की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अनआर्काइव कर दिया। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने पैचअप कर लिया है।
Samantha And Naga Patchup: एक वक्त था जब साउथ इंडस्ट्री में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की गिनती बेस्ट कपल्स में होती थी। लेकिन साल 2021 में कपल ने अपने तलाक की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था। हर कोई साउथ के इस कपल के अलग होने से परेशान था। यहां तक कि सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्स पति नागा के साथ फोटोज हटा दी थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया कि फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों जल्द ही वापस से एकसाथ होने वाले हैं।
साउथ एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। सामंथा से अलग होने के बाद अब वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं। उनका सामंथा से 2 अक्टूबर 2021 को तलाक हो चुका था। लेकिन तलाक के दो साल बाद अब एक्ट्रेस ने नागा के साथ अपनी कई तस्वीरों को अनआर्काइव कर दिया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु के इंस्टाग्राम से पहले नागा के साथ कुछ तस्वीरें गायब हो गई थीं। हालांकि एक तस्वीर उनकी शादी की वायरल हो रही है जिसे एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड के जन्मदिन पर पोस्ट की थी। इन तस्वीरों को दो साल बाद फिर से देखकर फैंस खुशी से झूम उठे और कयास लगा रहे हैं दोनों के बीच फिर से सब ठीक हो गया है।
सामंथा के इस पोस्ट पर फैंस अब फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'सच्चे प्यार की आदत होती है कि वो वापस आता है'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'इस पोस्ट को दोबारा देखकर अच्छा लगा'। वहीं एक ने दोनों के पैचअप की संभावना जताई और लिखा, 'लगता है दोनों के बीच फिर से सब ठीक हो रहा है।' हालांकि इस पर अब तक कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।
आपको बता दें कि, तलाक के बाद सामंथा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दोनों का रिश्ता बेड नोट पर खत्म हुआ है। शादी के कुछ सालों बाद ही झगड़े शुरू हो गए थे। ये झगड़े इतने बढ़ गए थे कि नौबत तलाक तक आ पहुंची। साल 2017 में नागा और सामंथा की शादी हुई थी। हालांकि दोनों के रिश्ते के बीच जल्दी ही परेशानियां शुरू होने लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications