रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन बहन ने एनिमल को क्यों कहा 'बुरा'? एक्ट्रेस बोलीं- 'फिल्म के सभी किरदार बहुत ही...'
Sonali Batra On Animal: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर सभी किरदारों की फैंस ने खूब सराहना की। खासतौर से रणबीर कपूर की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि कुछ लोगों ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि वह हिंसा और महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स फिल्म मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि फिल्म में इस तरह की चीजें नहीं दिखानी चाहिए। ये समाज के लिए गलत संदेश पहुंचा रहा है। अब इन सबके बीच फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सलोनी बत्रा ने चुप्पी तोड़ी है।

सलोनी बत्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर कहा, मैं मानती हूं फिल्म के किरदार बुरे इंसान हैं। लेकिन आप अक्सर बुरे लोगों पर कहानी बनाते हैं। यह लोग प्रेरणा लेने लायक हैं और आप उन्हें स्क्रीन पर दिखाते हैं ताकि आसपास के थिएटर जाकर लोग एंजॉय कर सकें। संदीप सर अपनी फिल्ममेकिंग को लेकर काफी लीजेंडरी इंसान हैं।
सलोनी बत्रा ने आगे फिल्म एनिमल को लेकर हो रहे विवाद पर कहा कि, 'जब भी हम किसी फिल्म की कहानी लिखते हैं तो वह हमारी असल जिंदगी से प्रेरित होती है। अब ये सब जनता पर निर्भर करता है कि वह इसे गलत समझती है या फिर सही। हम यहां बैठकर इस मामले में किसी प्रवचन नहीं दे सकते कि क्या सही है और क्या गलत।'
सलोनी ने इसके बाद फिल्म एनिमल के उस सीन पर बात की जिसमें रणबीर कपूर अपनी बहन की रैगिंग होने पर कॉलेज पहुंच जाता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'असल जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं होता। और मेरे ख्याल से ऐसा होना भी नहीं चाहिए। लोगों को यह सीन काफी पसंद आया। यह सब सिर्फ फिल्म का हिस्सा है और इसे उसी नजरिए से देखना चाहिए। '
बता दें कि, फिल्म एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घुमती है। फिल्म में रणबीर कपूर बेटे का किरदार निभाते हैं और अनिल कपूर पिता की भूमिका में नजर आए। इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने रणबीर की पत्नी का रोल प्ले किया। लेकिन रश्मिका से ज्यादा फिल्म में तृप्ति डिमरी सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने जोया की भूमिका निभाकर फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications