Bigg Boss 19 Finale: नहीं बढ़ेगा सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19', तय समय पर होगा ग्रैंड फिनाले, डेट आई सामने
Bigg Boss 19 Finale: टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीकेंड का वार में डबल एविक्शन हुआ। जिसमें बसीर अली को भी शो से बाहर कर दिया गया। हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, टकराव और रणनीतियों का नया दौर देखने को मिलता है। 24 अगस्त 2025 को शुरू हुआ यह सीजन अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, और फिनाले की संभावित तारीख सामने आ चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 7 दिसंबर 2025 को खत्म हो सकता है। हालांकि, अभी तक चैनल या शो निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आमतौर पर 'बिग बॉस' का फिनाले जनवरी में आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार शो को दिसंबर में ही समाप्त करने की योजना बताई जा रही है।
इस बार नहीं मिलेगा एक्सटेंशन
खबरों के अनुसार, शो के निर्माताओं ने इस सीजन को एक्सटेंशन न देने का निर्णय लिया है। इसकी एक बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि 'बिग बॉस 19' की टीआरपी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पिछले कुछ सीजन की तुलना में दर्शकों की प्रतिक्रिया थोड़ी ठंडी दिखाई दी है, जिस कारण मेकर्स ने तय समय पर शो समाप्त करने की रणनीति अपनाई है।
नया ट्विस्ट: वाइल्ड कार्ड एंट्री जल्द
फिनाले से पहले शो में एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी की एंट्री होने जा रही है। पिछले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में खुद सलमान खान ने इस बात की पुष्टि की थी कि जल्द ही एक नया सदस्य घर में प्रवेश करेगा। यह प्रतिभागी महिला या पुरुष कोई भी हो सकता है, जो खेल की दिशा पूरी तरह बदल सकता है। इस खबर के बाद दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है, क्योंकि सभी जानना चाहते हैं कि यह रहस्यमयी प्रतियोगी कौन होगा। 'बिग बॉस 19' का यह सीजन अब अपने निर्णायक मोड़ पर है, और फिनाले तक का सफर और भी दिलचस्प होने वाला है। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस बार ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications