Death News: सलमान खान के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी का हुआ निधन
Pravina Deshpande Death News: मराठी सिनेमा और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री Praveena Deshpande का अचानक निधन हो गया है। उनके परिवार ने 17 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर निधन की जानकारी दी है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के एक हिंदू श्मशान घाट पर दोपहर में संपन्न हुआ। उनके निधन से मराठी मनोरंजन जगत सहित पूरे भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर है।

प्रवीणा देशपांडे अपनी सशक्त अभिनय शैली और सरल व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाती थीं। उन्होंने ग्लैमर की बजाय अपने किरदारों की गहराई को महत्व दिया। यही कारण था कि उनके निभाए गए पात्र दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाते थे। वे हर भूमिका को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाती थीं, जिससे उनके अभिनय में स्वाभाविकता झलकती थी। प्रवीणा ने सिर्फ फिल्मों में ही काम नहीं किया। इसके अलावा वो थिएटर और टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। मराठी सिनेमा का भी वो जाना पहचाना चेहरा रही हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की थी। थिएटर के अनुभव ने उन्हें अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया और यही आधार आगे चलकर उनके टेलीविजन व फिल्मी सफर की मजबूती बना। मराठी टीवी धारावाहिकों में उन्होंने प्रायः मजबूत और पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली महिलाओं के किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्मों में भी उन्होंने कई अहम सहायक भूमिकाएं निभाईं। भले ही वे हमेशा मुख्य भूमिका में न रहीं, लेकिन उनकी मौजूदगी कहानी को प्रभावशाली बना देती थी। उन्हें हिंदी फिल्म Ready में भी देखा गया था, जिसमें Salman Khan और Asin मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में प्रणीवा ने शालू का किरदार निभाया था।
हाल ही में वे Neeraj Pandey की वेब सीरीज Tashkari में कैमियो करती नजर आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर निर्देशक के साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जताई थी, जो अब अधूरी रह गई। प्रवीणा देशपांडे का जाना मराठी कला जगत के लिए बड़ी क्षति है।












Click it and Unblock the Notifications