'अगर मैं तुमसे प्यार करता हूं तो तुम...' सलमान खान ने 34 साल पहले क्यों लिखा था खत? सालों बाद हुआ वायरल

Salman Khan Letter: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अब हाल ही में एक्टर का एक पुराना खत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान खान का ये लगभग 34 साल पुराना खत है जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। ये खत एक्टर की फिल्म मैंने प्यार किया की रिलीज के बाद का है। जिसमें मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री भी लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि ये खत एक्टर ने किसी लड़की के लिए नहीं बल्कि अपने फैंस के लिए लिखा था।

Salman Khan

साल 1990 में सलमान खान द्वारा लिखा गया ये खत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने फिल्म को मिली सफलता के बाद फैंस के लिए ये चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा, "यहां कुछ है जो मैं चाहता हूं कि तुम लोगों को पता चले। पहला, मुझे स्वीकार करने और मेरे फैंस बनने के लिए आप लोगों को धन्यवाद। मैं अपने हिसाब से बेहतर स्क्रिप्ट पर ध्यान दे रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि चाहे जो हो जाए, मेरी अब 'मैंने प्यार किया' से तुलना की जाएगी।"

सलमान खान ने अपने खत में आगे लिखा था, आप जब भी कोई अनाउंसमेंट सुनेंगे तो यह एक अच्छी फिल्म होगी और मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत दूंगा। मैं आपसे प्यार करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप मुझे पर प्यार करते रहेंगे। क्योंकि जिस दिन आपने मुझसे प्यार करना बंद किया तो आप मेरी फिल्में नहीं देख पाएंगे और यह मेरे करियर का खत्म होगा। याद रखिए आप वो लोग हैं, जो हम जैसे लोगों को बनाते हैं।"

सलमान खान ने आगे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लिखा, 'अपनी पर्सनल लाइफ की बात करूं तो मेरे पास ज्यादा कुछ कहने के लिए तो नहीं है क्योंकि इस बारे में आप लोग पहले से ही जानते हैं। लोगों को लगता है कि फिल्म में मैंने कमाल का काम किया है लेकिन ऐसा नहीं है अभी मुझे अपनी जगह बनानी है। मुझे बस एक बात पता है कि आप लोगों ने मुझे स्वीकार किया है। धन्यवाद।'

सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस लेटर की तारीफ हो रही है। वहीं कुछ लोग उनकी हेंड राइटिंग को काफी अच्छा बता रहे हैं। बता दें कि, साल 1989 में एक्टर की फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था हालांकि उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर अपनी अगली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। जो कि अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+