'सलमान खान हर रात को ऐश्वर्या राय के साथ', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, 23 साल बाद सामने आया ऐसा सच
Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां सुर्खियों में रही हैं, लेकिन जब भी पॉपुलर कपल्स की बात होती है तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम सबसे ऊपर आता है।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता
भले ही ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता ज्यादा लंबा न चला हो, लेकिन आज भी फैंस उनकी लव स्टोरी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

पॉडकास्ट शो में हिमानी शिवपुरी ने खोला राज
-हाल ही में हिंदी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने इस रिश्ते को लेकर एक नया किस्सा शेयर किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। हिमानी शिवपुरी हाल ही में रेड एफएम के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए।
-इसी दौरान बातचीत का रुख ऐश्वर्या राय और सलमान खान की ओर भी मुड़ गया था। हिमानी शिवपुरी ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात ऐश्वर्या राय से फिल्म 'आ अब लौट चलें' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'हमारा दिल आपके पास है' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया था।
'हर रात ऐश्वर्या राय से मिलने आते थे सलमान खान'
-हिमानी शिवपुरी ने पॉडकास्ट में कहा- मैं ऐश्वर्या राय के साथ हैदराबाद में शूटिंग कर रही थी। उस दौरान सलमान खान अक्सर सेट पर पहुंच जाते थे। वह रात को आते थे और सुबह तक वहीं रुकते थे। उस वक्त दोनों काफी अच्छे दोस्त थे, इसलिए सलमान का रोजाना आना-जाना आम बात हो गई थी।
-हिमानी शिवपुरी ने ये भी बताया कि जब ऐश्वर्या राय एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ शूट कर रही थीं, तब भी सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे थे। हिमानी ने हंसते हुए कहा- सलमान अक्सर मेरे पास आकर कहते थे, क्या है, इसको समझाओ। अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है। वहीदा रहमान को देखो। मैं उन्हें शांत करने की कोशिश करती और कहती, बस, अब चुप रहो।
-हिमानी शिवपुरी ने कहा- सलमान खान की मजाक से भरी हरकतों को देखकर ये साफ पता चलता था कि वह ऐश्वर्या राय को पसंद करते थे। दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी।
'सलमान-ऐश्वर्या के बीच कुछ बातें ठीक से नहीं चल पाईं'
-जब हिमानी शिवपुरी से पूछा गया कि आखिर सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता क्यों टूटा, तो उन्होंने कहा- इस बारे में मुझे भी कोई पक्की जानकारी नहीं है। शायद उनके बीच कुछ बातें ठीक से नहीं चल पाई हों।
-ऐसे में हिमानी शिवपुरी की ये बातें एक बार फिर ये साबित करती हैं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी सिर्फ बॉलीवुड में नहीं, बल्कि फैंस के दिलों में भी आज तक जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications